एक्सप्लोरर

Siwan News: ट्रेन में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद हड़कंप, सीवान जंक्शन पहुंची थी ग्वालियर एक्सप्रेस, पटना से पहुंची टीम

Explosive Material in Gwalior Express Train: ट्रेन दोपहर में सीवान पहुंची थी. सूचना के बाद देर शाम के बाद पटना से टीम पहुंची. जीआरपी ट्रेन में जांच करने के लिए चढ़ी थी.

सीवान: बुधवार (22 मार्च) की दोपहर ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन (Gwalior Express Train) से विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद हड़कंप मच गया. ट्रेन सीवान जंक्शन पहुंची थी. जीआरपी सवारी बोगी की जांच करने के लिए ट्रेन में चढ़ी थी. बोगी से एक पुलिसकर्मी को कुछ-कुछ बैग में विस्फोटक पदार्थ मिले. हालांकि वह बैग किसका था यह पता नहीं चला. इसके बाद बैग को स्टेशन पर ही उतार लिया गया. सूचना के बाद पटना से बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची. विस्फोटक पदार्थ को डिफ्यूज करने के लिए उसे सुरक्षित जगह लेकर टीम गई.

बताया गया कि ग्वालियर एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद जब चेकिंग अभियान चल रहा था तो जीआरपी के हवलदार साबिर मियां शराब की जांच करने लगे. इसी दौरान बोगी के अंदर कुछ झोलों में विस्फोटक पदार्थ मिल गया. उस समय तो उन्हें पता नहीं चला कि यह क्या है. थाने लेकर वह आराम से चले गए जिसके बाद जब जीआरपी के कुछ पुलिसकर्मियों ने देखा तो उन्हें पता चला कि विस्फोटक पदार्थ है. पटना में बम निरोधक टीम को सूचना दी गई.

Siwan News: ट्रेन में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद हड़कंप, सीवान जंक्शन पहुंची थी ग्वालियर एक्सप्रेस, पटना से पहुंची टीम

जीआरपी कार्यालय में ही रखा गया था विस्फोटक पदार्थ

इधर रेल एडीजी के निर्देश पर टीम सीवान रेलवे जंक्शन पर पहुंची. जीआरपी कार्यालय में ही विस्फोटक पदार्थ को रखा गया था. टीम सावधानी के साथ विस्फोटक पदार्थ को सुरक्षित तरीके से लेकर डिफ्यूज करने के लिए ले गई. बम निरोधक दस्ता टीम के शशि कुमार ड्रेस पहनकर जब सीवान जंक्शन पर जीआरपी कार्यालय में घुसे और विस्फोटक पदार्थ को किसी तरीके से दो-तीन डिब्बों में लेकर निकले तो उस समय जीआरपी थाने और स्टेशन परिसर के इलाके को बिल्कुल खाली करा दिया गया था. डर था कि विस्फोटक पदार्थ है तो ब्लास्ट भी हो सकता है.

बम निरोधक दस्ता की टीम विस्फोटक पदार्थ को सुरक्षित तरीके से जीआरपी कैंपस के बाहर ले गई. इसके बाद जीआरपी और स्टेशन के कर्मियों ने राहत की सांस ली. बम निरोधक दस्ता टीम के कर्मी शशि कुमार ने कहा कि अभी इस विस्फोटक पदार्थ को वे लोग सुरक्षित जगह ले जा रहे हैं. गुरुवार (23 मार्च) को विस्फोटक पदार्थ को पटना लेकर जाएंगे. वहां जाकर डिफ्यूज की जो प्रक्रिया होती है वह की जाएगी.

क्या बोले जीआरपी थानाध्यक्ष?

इस पूरे मामले पर जीआरपी के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि ग्वालियर ट्रेन से इसे बरामद किया गया है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो रहा है कि यह बम है या फिर विस्फोटक पदार्थ. बम निरोधक दस्ते की टीम आई है. वह अपना काम कर रही है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिरकार यह क्या है.

यह भी पढ़ें- Patna Firing: जमीन के लिए पटना में भिड़े दो गुट, कई राउंड चली गोली, RJD विधायक समेत करीब 40 लोगों पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget