एक्सप्लोरर

सीतामढ़ी: विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने गए RJD MLA को जनता ने खदेड़ा, जमकर की नारेबाजी

लोगों ने विधायक जी से कहा कि आपने जो भी वादे किए थे, वह अब तक पूरा नहीं किया. हम लोगों ने आपको वोट दिया था और जीतने के 5 साल बाद आज आप दिखे हैं.

सीतामढ़ी: विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में जनप्रतिनिधि इनदिनों लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को जिले के सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक अबू दुजाना विधानसभा क्षेत्र के चोरौत प्रखंड के बलसा गांव पहुंचे, जहां उन्हें जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा. नाराज जनता ने विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए और उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोकने लगे.

लोगों ने विधायक जी से कहा कि आपने जो भी वादे किए थे, वह अब तक पूरा नहीं किया. हम लोगों ने आपको वोट दिया था और जीतने के 5 साल बाद आज आप दिखे हैं. इधर, अपने विरोध में नारेबाजी और लोगों का आक्रोश देख विधायक अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे और वहां से चलते बने.

बताया जा रहा है कि विधायक अबू दुजाना का क्षेत्र के काफी कम आना-जाना रहा है. वहीं क्षेत्र में विकास का काम भी नहीं कराया गया है. इस वजह से जनता काफी नाराज है. आलम यह है कि विधायक जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां लोगों द्वारा घेर कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

यह पहला मौका नहीं है कि विधानसभा क्षेत्र के किसी गांव में विधायक के विरोध में हंगामा हुआ है. उन्हें लगातार क्षेत्र में विरोध झेलना पड़ रहा है. बताया जाता है कि विधायक अबू दोजाना पटना फुलवारीशरीफ के रहने वाले हैं और पटना में ही रहते हैं. 2015 विधानसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर सुरसंड से विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget