एक्सप्लोरर

Saran Mob Lynching: बिहार के छपरा में मॉब लिंचिंग, 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

Bihar News: मामला जलालपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है. फैक्ट्री में काम करने वाला पीड़ित व्यक्ति जफरुद्दीन अपनी वर्कशॉप की ओर जा रहा था. इस दौरान लोगों की पिटाई से उसकी जान चली गई.

सारण: बिहार के छपरा में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की घटना हुई है. बुधवार की रात्रि में मवेशी के मांस के शक में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद दो समुदायों के बीच भय और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसको देखते हुए इलाके में पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. घटना जलालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बगरा गांव की बताई जा रही है.

प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि पीड़ित की पहचान मझरिया गांव निवासी मोहम्मद जफर उद्दीन के रूप में हुई है. घटना जिस वक्त की है उस वक्त एक हड्डी के फैक्ट्री में काम करने वाला जफरुद्दीन अपनी वर्कशॉप की ओर जा रहा था. बाजार के पास हड्डी लेकर जाने के दौरान गाड़ी अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसकी मदद के लिए वहां कुछ लोग आ गए, लेकिन वह कंटेनर से बदबू लगातार आ रही थी. इसके बाद कंटेनर को खुलवाया गया तो हड्डियां मिला, जिसके बाद युवकों ने ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद घटना की जानकारी जलालपुर की पुलिस को मिली कि मवेशियों की हड्डियों की तस्करी की जा रही है. एसपी ने आगे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के संबंध में जलालपुर थाने की पुलिस को जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस आकर पीड़ित को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस के द्वारा यह भी बताया गया कि हड्डियों के नमूनों को परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Rally: लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget