एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet News: बिहार में कब बंटेगा विभाग? कैबिनेट का विस्तार कब? खुद सम्राट चौधरी ने सब बता दिया

Samrat Choudhary: जगदेव प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन करने के बाद सम्राट चौधरी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. यह भी कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उसे जेल जाना पड़ेगा.

पटना: बिहार में नई सरकार बन गई है लेकिन अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है. विपक्ष के नेता अब एनडीए पर हमला कर रहे हैं कि विभागों को लेकर पेंच फंसा है. अब शुक्रवार (2 फरवरी) को पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सब कुछ साफ कर दिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि जल्द मंत्रालय का बंटवारा हो जाएगा. नीतीश कुमार को करना है.

एक सवाल के जवाब में कहा कि आगे के दिनों में कैबिनेट का विस्तार भी होगा. आरजेडी कह रही है कि पांच दिन हो गए विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा, "आरजेडी का जो इतिहास जानते हैं उनको पता होना चाहिए कि वो तो 1995 में 12 मंत्रालय में ही डेढ़ साल तक सरकार चलाते रहे. अभी तो हमलोग 9 मंत्री हैं. दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं. आगे भी जल्द ही विस्तार होगा."

'जो भ्रष्टाचार करेगा उसको जेल जाना पड़ेगा'

जगदेव प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन करने के बाद सम्राट चौधरी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी नहीं बच सकते हैं ये गारंटी है. नरेंद्र मोदी की सरकार की स्पष्ट तौर पर गारंटी है कि जो भ्रष्टाचार करेगा उसको जेल जाना पड़ेगा. वहीं ज्ञानवापी में पूजा शुरू होने पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है. भगवान की पूजा शुरू हो गई है.

बता दें कि 2022 में जब नीतीश कुमार ने फिर यू-टर्न लिया तो उन्होंने तेजस्वी यादव और 31 मंत्रियों के साथ 9 अगस्त 2022 को शपथ ली थी और उसी दिन विभागों का बंटवारा भी कर दिया था. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार बीजेपी को वे विभाग देना चाहते हैं, जो पहले आरजेडी और कांग्रेस के पास थे, लेकिन बीजेपी गृह और सामान्य प्रशासन चाहती है. ऐसे में आरजेडी इसी को लेकर कह रही है कि विभागों के बंटवारे में पेंच फंसा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Bihar: 'इससे पहले जो रेल मंत्री थे...', लालू यादव का नाम लिए बिना क्या बोल गए अश्विनी वैष्णव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget