एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में पिता ने 6 साल की बेटी से किया रेप, हत्या कर शव फेंका, आरोपित समेत दो गिरफ्तार

Bihar Crime News: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र की घटना है. तीन जनवरी की रात की घटना है. इस मामले में पुलिस ने हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 3 जनवरी को छह साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. उसके शव को ले जाकर पोखर के किनारे फेंक दिया गया था. इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पिता और उसके एक मददगार को गिरफ्तार किया है. गुरुवार (11 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी संजय कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी.

एएसपी ने बताया कि तीन जनवरी की रात महिला अपने चार बच्चों के साथ घर के अंदर सोई हुई थी. उसका पति भी उसी कमरे में खाट पर सोया था. अचानक महिला की छह साल की बेटी जोर से चिल्लाई तो मां की नींद खुल गई. नींद खुली तो बच्ची महिला के पास नहीं थी. खाट पर बैठ कर रो रही थी और उसका पिता खाट पर ही सोया हुआ था. फिर महिला बेटी को लेकर सो गई. जब छोटा बेटा उठा तो देखा कि बच्ची गायब है. इसके बाद महिला अपने पति से झगड़ा करने लगी. इस पर पति ने मारपीट कर बेहोश कर दिया. सुबह उठकर अपनी पुत्री और पति को महिला ने खोजा लेकिन दोनों में से कोई नहीं मिला.

पांच जनवरी को घर आया महिला का पति

जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला का पति पांच जनवरी को घर आया. उसके बाद फिर महिला ने अपने पति से पुत्री के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रेप करने के बाद हत्या कर दी है उसने और छोटुआ के साथ मिलकर बाइक से ले जाकर छबकी पोखर के किनारे फेंक दिया है. पति ने धमकी दी कि यह बात वह किसी को बताई तो उसे भी जान से मार देगा.

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में महिला के बयान पर खानपुर थाने में हत्या व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के आरोपित भरत यादव एवं शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है. एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित पिता ने घटना को लेकर सारी बातों को स्वीकार कर लिया है. एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर घटना से संबंधित चीजों को जब्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर यह क्या बोल गए CM नीतीश के विधायक? JDU के पाला बदलने पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget