एक्सप्लोरर

समस्तीपुरः प्रेमिका की मांग भरना चाहता था शादीशुदा युवक, लड़की ने लगाई पानी में छलांग, बचाने में प्रेमी की मौत

युवती दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में उसका ससुराल है. मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी कामेश्वर पटेल के पुत्र अनिश पटेल (24 वर्ष) के रूप में की गई है. 

समस्तीपुरः जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो-विंदगामा पथ के कलकलिया पुल से मंगलवार को एक महिला ने पानी में छलांग लगा दी. उसे बचाने के लिए उसका प्रेमी भी कूद गया. हालांकि युवती की जान तो बच गई लेकिन उसके प्रेमी की डूबने से मौत हो गई. शादीशुदा युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरना चाहता था. दोनों के बीच विवाद होने के बाद यह घटना हुई है.

युवती दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में उसका ससुराल है. मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी कामेश्वर पटेल के पुत्र अनिश पटेल (24 वर्ष) के रूप में की गई है. प्रेमिका ने कहा कि वह अपने नाना के यहां रहती थी. 2016 में उसकी शादी दलसिंहसराय में हुई थी. उसे दो साल की बच्ची भी है. बीते दो साल पूर्व ही अनीश एक रिश्तेदार की शादी में हरैल गांव आया था. इसी दौरान उसकी मुलाकात उससे हुई थी और दोनों में प्यार हो गया.

अपनी मां से मिलाने के नाम पर प्रेमिका को बुलाया

महिला ने कहा कि बीते साल अनीश की शादी भी हो गई. शादी के बाद अनिश दिल्ली चला गया था. उसके बाद मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी. मंगलवार को ही वह दिल्ली से आया था और फोन पर अपनी मां से मुलाकात कराने के बहाने मोहिउद्दीन नगर बाजार बुलाया. वहीं घूमने के बहाने पहले महनार बाजार ले गया जहां उसने सिंदूर खरीदी. उसके बाद कलकलिया पुल के समीप वह मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करने लगा. इससे बचने के लिए वह पानी मे कूद गई.

इसके बाद उसे बचाने के लिए अनीश भी पानी में कूद गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, लड़की को पूछताछ के लिए रखा गया है. दोनों ही शादीशुदा थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, लगाया यह आरोप

Bihar Politics: आरजेडी के ट्वीट पर JDU का पलटवार, तेजस्वी से कहा- शेर का बेटा हो भाग मत जाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget