एक्सप्लोरर

सहरसा: RJD विधायक के बिगड़े बोल, BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कही ये बात

विधायक ने कहा कि देश में गरीब और समाज विरोधी का सरकार है. इसलिए सब भेदभाव दूर कर लोगों को एक जुट होकर इस सरकार को भगा देना चाहिए.

सहरसा: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में माननीयों के बीच उद्घाटन करने की होड़ लगी हुई है. इसी क्रम में आरजेडी विधायक अरुण यादव ने बुधवार को नगर परिसद क्षेत्र के वार्ड नंबर-14 में रोड का विधिवत उद्घाटन किया. इस उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसी दौरान जब मीडिया ने सवाल किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में क्या मुद्दा है, तो उन्होंने कहा कि देश में कोई मुद्दा नहीं है. केवल एक ही मुद्दा है कि देश को बेचने वाली पार्टी को भगाना पड़ेगा, जो देश को बेच रही है.

इस सरकार में सब कुछ है महंगा

विधायक जी ने यह भी कहा कि आज आलू खरीदने गया और पूछा क्या रेट है आलू का, तो बताया गया कि 3000 रुपये में 50 किलो ही आलू मिलेगा. इस सरकार में एक ही चीज सस्ता है वो है दाल. बांकी सबकुछ महंगा है. देश में गरीब और समाज विरोधी का सरकार है. इसलिए सब भेदभाव दूर कर लोगों को एक जुट होकर इस सरकार को भगा देना चाहिए.

एम्स निर्माण के संबंध में कही यह बात

वहीं जब मीडिया ने एम्स को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, " यह मामला चार बार उठा है. पहली बार जब गठबंधन की सरकार थी, तब हमलोग बारह विधायकों ने मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री और विधानसभा के मुखिया को आग्रह किया था और कहा था कि उत्तर बिहार का सहरसा, कोशी है, वह एम्स के लिए सबसे उपयुक्त जगह है और आपको जमीन खोजने की जरूरत नहीं है. अगर आप कागज फैक्टिरी को स्टार्ट नहीं करते हैं तो 100 बिगहा पेपर फैक्ट्री की जमीन और इसके अलावे हमलोग और 100 बिगहा जमीन का व्यवस्था कर देंगे, आप एम्स खोलिए."

आरजेडी विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने सुपौल में हुई बैठक में हमें आश्वासन दिए था कि एम्स जो है पहले उत्तर बिहार सहरसा में ही बनाएंगे, वो नहीं बना सका और बीजेपी के चक्कर में पड़कर दरभंगा में बना दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget