एक्सप्लोरर

रूपेश हत्याकांड: नीतीश कुमार ने लगाई डीजीपी की क्लास, कहा- फोन उठाने के लिए आदमी रखें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर डीजीपी को तल्ख लहजे में कहा कि आप फोन उठाने के लिए एक आदमी रखें.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों चौतरफा दबाव झेल रहे हैं. पहले चुनाव में मिली कम सीटें और सियासी कमजोरियों ने उन्हें परेशान कर रखा था और अब सूबे की राजधानी पटना में हुई रूपेश सिंह की हत्या ने सीएम नीतीश कुमार के माथे पर बल ला दिए हैं. यही वजह है कि शुक्रवार को जब पत्रकारों ने उनसे कुछ कड़ा सवाल किया तो नीतीश कुमार बिल बिला उठे.

पत्रकारों से सीएम ने की पति-पत्नी के शासन को याद करने की अपील

दरअसल, पटना में अटल पथ का उद्धघाटन करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने सीएम से प्रदेश में बढ़ती अपराध की घटनाओं और रूपेश सिंह के हत्यारों पर पुलिस की विफलता को लेकर सवाल किया. सवाल सुनते ही नीतीश कुमार नाराज हो गए और गुस्से में उन्हें ने पत्रकारों से लालू-राबड़ी के शासन को याद करने को कह दिया.

सीएम नीतीश ने फोन पर लगाई डीजीपी की क्लास

वहीं एबीपी संवादाता प्रकाश कुमार ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से डीजीपी के फोन ना उठाने की बात कही तो उन्होंने फौरन डीजीपी को ही फोन कर डांट लगा दी. नीतीश कुमार ने डीजीपी को फोन कर कहा, "हम यहां अटल पथ के उद्घाटन कार्यक्रम में आये थे और यहां हमको जानकारी मिली कि आप फोन नहीं उठाते, आपको कोई जानकारी मिले तो मीडिया को बताइये, आप पत्रकारों का फोन क्यों नहीं लेते हैं?" उन्होंने फोन पर डीजीपी को तल्ख लहजे में कहा कि आप फोन उठाने के लिए एक आदमी रखें.

हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आपको बता दें कि मंगलवार शाम को पटना में इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर रूपेश सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद अपराधी फरार होने में सफल रहे. हत्या कांड का आज तीसरा दिन है. बावजूद इसके बिहार पुलिस के हाथ खाली हैं. जनता में इसे लेकर गुस्सा बढ़ रहा है. पटना में पिछले दो दिनों से लगातार अलग-अलग संगठनों की ओर से अपराध और नीतीश शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार: केस वापस लेने के दबाव में रेप पीड़िता ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget