एक्सप्लोरर

मोतिहारी में जनसुराज के कार्यक्रम में हंगामा, यूट्यूबर पर भड़के मनीष कश्यप, बहस के बाद हुई धक्का-मुक्की

Manish Kashyap: मनीष कश्यप ने राजनीतिक गतिविधियों में जैसे ही कदम रखा तो रक्सौल के कुछ यूट्यूबर ने विरोध किया था. माना जाता है कि रक्सौल के कई यूट्यूबर से मनीष कश्यप की तल्खी चल रही है.

मोतिहारी के त्रिवेणी कैनाल पर बन रहे पुल के बगल में बने डायवर्सन के पानी बहाव से ध्वस्त हो जाने से रक्सौल शहर का आवागमन बाधित हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. इसे लेकर जनसुराज नेत्री पूर्णिमा भारती आवागमन चालू करने के लिए अनशन पर बैठीं है. मंगलवार को मनीष कश्यप भी उनके समर्थन में पहुंचे थे. इसी बीच एक यूट्यूबर के प्रश्न पर जनसुराज नेता मनीष कश्यप भड़क गए. 

धक्का-मुक्की तक पहुंचा मामला

इसके बाद यूट्यूबर और मनीष कश्यप में बहस शुरू हो गई फिर मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. दरअसल रक्सौल कोईरिया टोला नहर चौक पर जनसुरज नेत्री पूर्णिमा भारती के के जरिए आमरण अनशन के तीसरे दिन मंगलवार को जनसुराज नेता सह यूट्यूबर मनीष कश्यप समर्थन में पहुंचे थे, जहां आमरण अनशन धरना कार्यक्रम में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद मनीष कश्यप धरना में शामिल होकर सभी के साथ बैठ गए.

उसके बाद मनीष कश्यप ने मीडिया के साथ संबोधन किया. तभी एक यूट्यूबर के जरिए प्रशांत किशोर के एक कथित पुराने बयान पर पूछे गए सवाल को लेकर मनीष कश्यप भड़क गए और बोलने लगे कि "किसी से पैसा लेकर आए हो? क्या तारीक है?" ये बार-बार रिपीट करते हुए अंगुली दिखाते हुए मनीष कश्यप बोलते रहे. इसके बाद गुस्से में आकर खड़े हो गए और कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की तक मामला जा पहुंचा. 

वहीं, जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती कुछ समझ पातीं, तब तक हंगामा काफी बढ़ गया. तब पूर्णिमा भारती ने हाथ से इशारा करते हुए लोगों से शांत रहने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद किसी तरह मामले को शांत कराया गया. 

दरअसल जब मनीष कश्यप ने वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट करना शुरू किए था, तब रक्सौल का काफी वीडियो बनाते थे. तब वो कई यूट्यूबर के संपर्क में आने के बाद चर्चा में आए थे. वहीं मनीष कश्यप ने राजनीतिक गतिविधियों में जैसे ही कदम रखा तो रक्सौल के कुछ यूट्यूबर ने विरोध किया. यहां तक की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर विरोध जताया गया था. यह माना जाता है कि रक्सौल के कई यूट्यूबर से मनीष कश्यप की तल्खी चल रही है.

लोगों को अवागमन में काफी परेशानी

बता दें कि बाल्मीकिनगर बैराज से त्रिवेणी कैनाल घोड़ासहन तक सिंचाई के लिए पानी लाया जाता है. खेती के मौसम को देखते हुए जब बाल्मीकीनगर बैराज से पानी छोड़ा गया तो कोईरिया टोला नवनिर्मित पुल के बगल में बना डायवर्सन पुल पानी की तेजधार में बह गया. जिससे रक्सौल शहर में लोगों को अवागमन में काफी परेशानी हो रही है. बगल के एक दो फीट के रास्ते से लोग आने-जाने पर मजबूर हैं. कई बाइक सवार लोग बाइक समेत नहर के पानी मे गिर पड़े हैं. कई घायल भी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में ये क्या हो रहा है! 'डॉग बाबू' और 'ट्रैक्टर' के बाद 'डॉगेश बाबू' ने भी कर दिया आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
Bihar Weather: बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget