एक्सप्लोरर

बिहार में ये क्या हो रहा है! 'डॉग बाबू' और 'ट्रैक्टर' के बाद 'डॉगेश बाबू' ने भी कर दिया आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

Nawada News: नवादा डीएम ने मामले में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं है.

बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की होड़ मची है. इस दौरान तरह-तरह के नाम से ऑनलाइन फेक आवेदन आ रहे हैं. पटना और मोतिहारी के बाद अब नवादा में भी मंगलवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया. जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में "डॉगेश बाबू" ने रेसिडेंशियल सार्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है, जिसमें एक कुत्ते की तस्वीर दी गई है. 

आवेदन में एक पालतू कुत्ते की तस्वीर

सिरदला अंचल कार्यालय के आरटीपीएस में इस अजीबोगरीब आवेदन आने के बाद सिरदला प्रशासन हैरान है. कार्यालय में किसी व्यक्ति के जरिए ऑनलाइन 'डॉगेश बाबू' नाम से आवासीय प्रमाण पत्र की मांग को लेकर आवेदन किया गया है. आवेदन में एक पालतू कुत्ते की तस्वीर भी है.

यह मामला जब सामने आया तो नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि "प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी."

उन्होंने ने सोसल मीडिया एक्स पर लिखा है, "नकलची या यूं कहें नकलची, सिरदला रजौली से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की कोशिश में पकड़े गए. घटिया और घटिया हास्य-व्यंग्य के लिए एफआईआर दर्ज की जा रही है."

बता दें कि बीते दिनों ही पटना के मसौढ़ी अंचल कार्यालय में एक डॉग के नाम पर वैध आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था, जिसके बाद पूरे बिहार में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब सिरदला की इस घटना ने सरकारी दस्तावेजों की सत्यता पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

वहीं सिरदला अंचल अधिकारी अभिनव राज ने बताया कि मंगलवार को अंचल कार्यालय के आरटीपीएस कर्मी ने खबर दी कि एक निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र संख्या BRCCO/2025/17886832 दिनांक 29 जुलाई 2025 को ऑनलाइन प्राप्त हुआ, जो संशय का विषय है.

डीएम से दिए कार्रवाई के आदेश

आरटीपीएस कर्मी ने बताया कि आवेदक का नाम 'डॉगेशे बाबू', लिंग पुरुष, पिता- 'डोगेश के पापा', माता- डोगेशा की मम्मी, गांव खरौंध, वार्ड नंबर 11 पोस्ट शेरपुर प्रखंड, शेरपुर अंचल, सिरदला जिला नवादा और अन्य जानकारी के साथ प्राप्त हुआ. अभिनव राज ने कहा कि इस बात की जानकारी हमने जिला पदाधिकारी को दी. तब डीएम से इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: ये क्या! बिहार में एक्ट्रेस मोनालिसा की फोटो के साथ वाहन ने दिया आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, 'डॉग' के बाद 'ट्रैक्टर' ने मचाया हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget