एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग पासवान को लेकर बिहार NDA में 'बवाल', BJP ने बताया हिस्सा, JDU ने दी ये नसीहत

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, " बीजेपी और एनडीए के शीर्ष नेताओं ने ये स्पष्ट कर दिया था कि जिनको भी नीतीश कुमार का चेहरा बिहार एनडीए के नेता के रूप में स्वीकार नहीं है, वो एनडीए के पार्ट नहीं हो सकता."

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह से एलजेपी (LJP) नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) की भूमिका रही, उससे ये स्पष्ट हो चुका था कि अब एनडीए (NDA) में उनकी एंट्री मुश्किल है. जेडीयू (JDU) के साथ-साथ बीजेपी (BJP) नेताओं ने भी उनसे दूरी बना ली थी. लेकिन पिता रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) की बरसी के बाद बीजेपी नेताओं से उनकी दूरियां कम होती दिख रही हैं. हाल ही में बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) ने चिराज पासवान को एनडीए का हिस्सा बता कर सूबे का सियासी पारा बढ़ा दिया है. 

चिराग पासवान हैं एनडीए का पार्ट

मंत्री नीरज कुमार बबलू ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राजनीति में किसी से किसी की भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं. चिराग पासवान एनडीए के पार्ट हैं और मुझे लगता है कि आगे भी रहेंगे. हालांकि जब इस संबंध में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) से पूछा गया तो उन्होंने मामले को कवर अप करने की कोशिश की और बहुत सधा हुआ जवाब दिया. 

संजय जायसवाल ने कहा कि ये बात बिल्कुल स्पष्ट है. जो एनडीए के पार्ट हैं, वो सामने हैं. आज की तारीख में एलजेपी एनडीए का हिस्सा है और पशुपति पारस (Pashupati Paras) हमारे मंत्री हैं. यहां व्यक्ति की बात नहीं, दल की बात है. व्यक्ति कुछ नहीं होता. आज एलजेपी एनडीए का हिस्सा है और पार्टियां व्यक्ति से नहीं होती. पार्टी पार्टी होती है और व्यक्ति से समझौता नहीं होता, पार्टी का समझौता होता है. ये क्लियर है कि पशुपति पारस मंत्री हैं और एलजेपी एनडीए का हिस्सा है.

पूरे एनडीए को नुकसान पहुंचाया

इधर, बीजेपी नेताओं के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब टीचर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं, तो कुछ बच्चों को जल्दी समझा आती हैं चीजें और कुछ को समय लगता है. चिराग पासवान की पार्टी ने बीते विधानसभा चुनाव में नकारात्मक राजनीति कर के ना सिर्फ जेडीयू को बल्कि पूरे एनडीए को नुकसान पहुंचाया था.

उन्होंने कहा, " बीजेपी और एनडीए के शीर्ष नेताओं ने ये स्पष्ट कर दिया था कि जिनको भी नीतीश कुमार का चेहरा बिहार एनडीए के नेता के रूप में स्वीकार नहीं है, वो एनडीए के पार्ट नहीं हो सकता, इसलिए चिराग पासवान की एलजेपी एनडीए का पार्ट नहीं थी. ऐसे में अब यदि एनडीए के नेता ऐसा बयान देते हैं, तो इस मामले पर उन्हें अपने शीर्ष नेताओं से बात कर लेना चाहिए. तभी कोई प्रतिक्रिया देनी चाहिए."

कन्फ्यूजन दूर कर लें

जेडीयू प्रवक्तता ने कहा, " व्यक्ति बड़ा नहीं होता, पार्टी बड़ी होती है. संगठन बड़ा होता है और विचारधारा बड़ी होती है. जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ये तय कर दिया कि चिराग पासवान की एलजेपी एनडीए का हिस्सा नहीं तो फिर उसपर बहस कहां है. जिन्हें भी अपने कॉसेप्ट में कन्फ्यूजन है, वो दूर कर लें. यहां स्थिती स्पष्ट है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने भी माना, ‘अधिकारी बात नहीं सुनते हैं’, कहा- नीतीश कुमार बर्दाश्त नहीं करेंगे

Bihar Politics: जिस नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने किया ‘डैमेज’ उसे BJP ने बताया NDA का हिस्सा, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget