एक्सप्लोरर

यह RLJP की जीत! जाति जनगणना पर क्रेडिट ले गए पशुपति कुमार पारस, 'ये स्वागत योग्य, लेकिन…'

Caste Census News: जाति जनगणना के फैसले पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि यह देश के लोगों की पुरानी मांग थी. खासकर जो दलित हैं, पिछड़ा हैं, सभी लोगों को इससे लाभ मिलेगा. 

Caste Census: केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि देश में जाति जनगणना कराई जाएगी. बीते बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से जाति जनगणना नहीं हुई है. कांग्रेस ने जाति जनगणना की जगह जाति सर्वे कराया. कैबिनेट के फैसले के बाद इस पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. बिहार में क्रेडिट लेने की होड़ मची है. इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बड़ा बयान दिया है.

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि ये स्वागत योग्य है, लेकिन आज से 30-31 वर्ष पूर्व 1996 में जब देवगौड़ा की सरकार थी उसी समय में ये मांग संसद में उठी थी. उसमें हमारे बड़े भाई रामविलास पासवान, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव ने मांग की थी कि जातीय जनगणना हो. 2011 में जनगणना हुई. उसके बाद से आज तक नहीं हुई. यह देश के लोगों की पुरानी मांग थी. कैबिनेट के द्वारा जो मंजूरी मिली है ये काफी स्वागत योग्य है. खासकर जो दलित हैं, पिछड़ा हैं, सभी लोगों को इससे लाभ मिलेगा. 

केंद्र के फैसले को बताया आरएलजेपी की जीत

दूसरी ओर केंद्र के जाति जनगणना के फैसले को लेकर पशुपति कुमार पारस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट ने देश में मूल जनगणना के साथ जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है. मैं और हमारी पार्टी हमेशा से देश में जातीय जनगणना कराने की पक्षधर रही है, केंद्र का फैसला राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की मांग की जीत है."

तेजस्वी यादव भी ले रहे इसका क्रेडिट

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी इस पर क्रेडिट ले रहे हैं. केंद्र के इस फैसले पर तेजस्वी का कहना है कि यह समाजवादियों और लालू यादव की जीत है. वे (तेजस्वी) जब बिहार के दल को लेकर पीएम मोदी से मिलने गए थे तब पीएम ने मना कर दिया था. आज समाजवादियों की ताकत देखिए कि इनको हमारे ही एजेंडे पर चलना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- Caste Census: जातीय जनगणना के फैसले पर आई लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'हम इन संघियों को…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget