एक्सप्लोरर

बिहार से राज्यसभा की 2 सीट RJD तो एक कांग्रेस ले गई, अब दीपांकर भट्टाचार्य का आया बड़ा बयान

Rajya Sabha Election 2024: दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा में भाकपा माले के 12 विधायक हैं. हमने गठबंधन के लिए बलिदान दिया है. हम तीनों उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे.

पटना: भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने बुधवार (14 फरवरी) को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी का बिहार में राज्यसभा सीट पर 'वैध दावा' था, जिसे उन्होंने महागठबंधन के हित में छोड़ दिया. दीपांकर भट्टाचार्य ने यह स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बाहर निकलने के मद्देनजर भाकपा माले अब अधिक हिस्सेदारी की मांग करेगी. इससे पहले उनकी पार्टी प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों की मांग की थी.

भाकपा माले महासचिव ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बिहार विधानसभा में भाकपा माले के 12 विधायक हैं. हमने गठबंधन के लिए बलिदान दिया है. राज्यसभा सीट पर हमारा 'वैध दावा' था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद हमने महागठबंधन के हित में अपना दावा (राज्यसभा सीट के लिए) छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा, "अब, हम बिहार से आगामी राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के सभी तीन उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे."

लोकसभा सीटों को लेकर होगी बात

हालांकि, उन्होंने उन अटकलों से इनकार किया कि वह बिहार से राज्यसभा सीट की दौड़ में हैं. भट्टाचार्य ने कहा, "मैं बिल्कुल भी दौड़ में नहीं था. यह सब आधारहीन खबरें थीं." उन्होंने कहा, “महागठबंधन से मुख्यमंत्री जेडीयू के बाहर निकलने के बाद भाकपा माले निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी हिस्सेदारी मांगेगी. एक-दो दिन में राजद समेत महागठबंधन के नेताओं से इस मामले पर चर्चा की जाएगी.’’

महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राजद ने बुधवार को घोषणा की कि बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मनोज कुमार झा और संजय यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे. दोनों उम्मीदवार गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष, अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया. यानी तीन सीटों में दो आरजेडी तो एक कांग्रेस ले गई है.

राज्यसभा की बिहार से छह सीटों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी निर्धारित है, सत्तारूढ़ राजग तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें जेडीयू और बीजेपी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- AIMIM के नेता अब्दुल सलाम की हत्या मामले में पटना से जुड़ा कनेक्शन, SP ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget