एक्सप्लोरर

RJD की बढ़ेंगी टेंशन! पप्पू यादव का बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान, 'कांग्रेस को एक...'

Bihar Assembly Election 2025: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को अकेले विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने महागठबंधन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस को नया रास्ता अपनाने की सलाह दी.

Pappu Yadav On Bihar Assembly Election 2025: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार में कांग्रेस को अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की सलाह दे दी है. उनके मुताबिक कांग्रेस को बिहार एक विकल्प के तौर पर देख रहा है, जो कि उनकी अपनी व्यक्तिगत राय है.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस जो भी निर्णय लेगी, मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा. अगर बिहार की 13 करोड़ जनता को बचाना है, तो कांग्रेस को अकेले आगे बढ़ना होगा. राहुल गांधी EBC, OBC, SC, ST, संविधान और गरीबों की बात कर रहे हैं. उनकी ओर लोग उम्मीद से देख रहे हैं."

लालू यादव और नीतीश कुमार का बिना नाम लिए बोला हमला
पप्पू यादव ने लालू यादव और नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 40 साल से ये लोग सिर्फ सियासत कर रहे हैं. अब नया रास्ता अपनाना चाहिए और कांग्रेस को अकेले बिहार में राजनीति करनी चाहिए.

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का कांग्रेस में किया था विलय
बता दें कि पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव के समय अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था, लेकिन तकनीकी रूप से वे कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए. हालांकि, उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया हुआ है. जिस तरह से वह कांग्रेस के बारे में कह रहे हैं कि पार्टी को अकेले बिहार चुनाव लड़ना चाहिए, उससे महागठबंधन में विवाद हो सकता है.

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, CPI, CPM और CPI (ML) शामिल हैं. कांग्रेस की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि वह महागठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेगी. लेकिन, कांग्रेस अब भी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं है, जबकि RJD की ओर से कई बार ऐलान किया जा चुका है कि तेजस्वी ही मुख्यमंत्री चेहरा होंगे.

तेजस्वी को बनाया गया है महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष

हालांकि, कांग्रेस इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रही है. तेजस्वी को महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन औपचारिक रूप से उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है, जबकि अब तक महागठबंधन की इस मुद्दे पर तीन बैठकें हो चुकी हैं.

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटें जीत पाई थी. अब ज्यादा सीटों की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार RJD पर दबाव बना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget