एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम नीतीश को भारत रत्न देने की JDU क्यों कर रही है मांग? आरजेडी का आया साफ-साफ जवाब

RJD Reaction: जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर में नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की गई है. आरजेडी का आरोप है कि यह दबाव की राजनीति है. जेडीयू-बीजेपी डील के तहत यह मांग की गई है.

Bihar Politics: प्रदेश जेडीयू कार्यालय के बाहर पार्टी नेताओं की तरफ से लगाए गए पोस्टर में नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई है. इसको लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस पर आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि जेडीयू की कार्यकारिणी बैठक में ललन सिंह भी नहीं आए. कई अन्‍य नेता भी नहीं आए. भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच सत्ता हस्तांतरण के लिए 6 महीने की डील हुई थी. जेडीयू ऐसा नहीं कर रही है. बिचौलिया बेचैन हो रहा है इसलिए उन्होंने अपनी मांग रखी है. भारत रत्न दो और सत्ता ले लो.

वहीं, जेडीयू के '2025 में फिर नीतीश कुमार' के नारे पर हमला बोलते हुए आरजेडी ने कहा कि बिहार नीतीश कुमार से ऊब चुका है, अबकी बार तेजस्वी सरकार

'यह दबाव की है राजनीति'

बता दें कि बिहार के पटना में शनिवार को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में तय हुआ कि बिहार में जेडीयू के संगठन को मजबूत करना है. इस बैठक को लेकर आरजेडी ने जेडीयू पर तंज कसा है. आरजेडी ने कहा है कि यह जनता दल यूनाइटेड की राज्य कार्यकारिणी की बैठक नहीं है. यह दबाव की राजनीति है. 

आरजेडी का प्रधानमंत्री पर हमला

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र में कांग्रेस की आलोचना करने व पार्टी को अर्बन नक्सलियों के गिरोह वाले बयान पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के गुर्गे अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. कभी वो लोगों को तलवार बांटते हैं, तो कभी भाषाई आतंक फैलाते हैं. बीजेपी पूरे देश में विचारहीन अनैतिकता को बढ़ावा देना चाहती है. बीजेपी शहरी इलाकों में अपने विचारहीन और अनैतिक लोगों को आगे करके समाज में हिंसा फैलाना चाहती है फिर उसके नेता तलवारें बांट रहे हैं. बीजेपी के चरित्र को जनता पहचान चुकी है. प्रधानमंत्री चिल्लाते रहेंगे, लेकिन देश की जनता पर इसका कोई असर नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: JDU Meeting: बिहार NDA में बड़ा भाई होगा जेडीयू! CM नीतीश के क्लास में गठबंधन के नेता सीखेंगे चुनावी मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget