एक्सप्लोरर

JDU Meeting: बिहार NDA में बड़ा भाई होगा जेडीयू! CM नीतीश के क्लास में गठबंधन के नेता सीखेंगे चुनावी मंत्र

Nitish Kumar News: जेडीयू की बैठक में नई आरक्षण नीति लागू करने, 'मिशन-2025' की योजना बनाने और सभी सहयोगी दलों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया. लोकसभा के रिजल्ट को लेकर जेडीयू काफी उत्साहित है.

JDU Meeting: जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई. इस बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी. बिहार में बढ़ी हुई नई आरक्षण नीति को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लागू करने का संकल्प इस बैठक में लिया गया. इसके साथ ही 'मिशन-2025' का ब्लू प्रिंट तैयार करने का फैसला हुआ जिससे जेडीयू का प्रदर्शन शानदार हो. पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया. अब एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के जिलाध्यक्षों की एक साथ बैठक होगी. इस बैठक में नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. सहयोगी दलों से बातचीत के बाद बैठक की तारीख तय होगी.

वहीं, जेडीयू ने अपने नेताओं को चुनाव के लिए तैयारी रहने को कहा है. जेडीयू में बूथ स्तर पर कमेटी गठन का काम जल्द पूरा होगा. चुनाव से पहले नीतीश कुमार के चेहरे और उनके काम को लेकर जनता के बीच कार्यकर्ताओं और नेताओं को जाने का निर्देश दिए गए हैं.

77 सीटों पर जेडीयू के आगे रहने का अनुमान

वहीं, बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को बधाई दी गई. लोकसभा चुनाव के नतीजे के कारण केंद्र में एनडीए सरकार के गठन में जेडीयू ने भूमिका सुनिश्चित की. इसके साथ ही बिहार 2025 चुनाव की पटकथा भी तैयारी शुरू हो गई. वहीं, जेडीयू के अनुसार लोकसभा चुनाव के नतीजों के हिसाब से विधानसभा की 77 सीटों पर पार्टी पहले नंबर पर है. लोकसभा चुनाव के रिजल्ट विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत जेडीयू मान रही है.

बैठक के बाद जेडीयू नेताओं ने क्या कहा?

जेडीयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि हम लोग 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. 225 सीट जीतकर हम लोग आएंगे और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. केंद्र सरकार पूरी तरह से हमें मदद कर रही है और आगे भी करेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो निर्देश दिया है उस निर्देश का पालन होगा हम लोग जनता के बीच जाएंगे. वहीं, नीतीश सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि हम लोग 225 सीट पर चुनाव जीतेंगे. उनसे पूछा गया कि पटना में पोस्टर लगे हैं कि नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए. इस पर उन्होंने कहा कि नहीं... ठीक है चलिए मिलना चाहिए.

ये भी पढे़ं: Bihar Business Connect 2024: दिल्ली में बिहार इन्वेस्टर्स मीट का हुआ आयोजन, 100 से अधिक दिग्गजों का हुआ जुटान

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget