एक्सप्लोरर

चुनाव बाद JDU का BJP में होगा विलय? RJD सांसद सुधाकर सिंह का दावा, खूब बोले

Bihar Politics: आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी अलग-अलग चुनाव सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए लड़ रही है. असल में जेडीयू को दिया गया वोट बीजेपी को ही जाएगा.

RJD Leader Spoke On BJP-JDU: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में बुधवार (02 जुलाई, 2025) को किसान महासम्मेलन का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता शामिल हुए. 

कार्यक्रम के दौरान सुधाकर सिंह ने बड़ा दावा किया कि जेडीयू का चुनाव के बाद बीजेपी में विलय हो जाएगा. बिहार में जेडीयू और बीजेपी अलग-अलग चुनाव सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए लड़ रही है. असल में जेडीयू को दिया गया वोट बीजेपी को ही जाएगा, इसलिए जनता को समझदारी से फैसला लेना चाहिए.

'आरजेडी की सरकार बनी तो मिलेगी मुफ्त बिजली'

सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि अगर बिहार में आरजेडी की सरकार बनती है तो किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी. इसके लिए मंडी कानून लाया जाएगा, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और खेती-बाड़ी के खर्च को कम करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने वादा किया कि सरकार बनते ही बिहार में 100% डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी.

सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग के कंधे पर रखकर बीजेपी काम कर रही है. दिल्ली और महाराष्ट्र की तरह यहां भी दलित, महादलित, भूमिहीन और पिछड़े वर्गों के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट अपडेट के नाम पर हाई स्कूल सर्टिफिकेट और जन्म प्रमाण पत्र मांगकर गरीब और अशिक्षितों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश चल रही है. आरजेडी इसका पुरजोर विरोध करेगा.

नीतीश-मोदी की तस्वीर पर भी उठाए सवाल

पटना में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की साथ में लगी तस्वीरों पर सुधाकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जेडीयू अब नाम मात्र की पार्टी रह गई है. चुनाव के बाद इसका सीधा विलय बीजेपी में होगा. 

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भी किया पलटवार

उधर सुधाकर सिंह ने कहा कि इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट की घटना दुखद है, लेकिन जो धर्मगुरु समावेशी धर्म की बात नहीं करते, उनका बयान वर्चस्ववादी होता है. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का बयान समता और बराबरी की बात नहीं करता, बल्कि किसी एक जाति विशेष के वर्चस्व को दर्शाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश की मौत! पेड़ से टकराई थार और हो गया दर्दनाक हादसा!
बिहार की विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश की मौत! पेड़ से टकराई थार और हो गया दर्दनाक हादसा!
बिहार का अगला मुख्यमंत्री फाइनल? CM के लिए नए नाम पर NDA के इस नेता ने दी पहली 'सहमति'
बिहार का अगला मुख्यमंत्री फाइनल? CM के लिए नए नाम पर NDA के इस नेता ने दी पहली 'सहमति'
बिहार में बारिश के साथ ओले पड़ने के भी आसार, 8 जिलों में जारी अलर्ट, तेज हवाएं देंगी ठंड का एहसास
बिहार में बारिश के साथ ओले पड़ने के भी आसार, 8 जिलों में जारी अलर्ट, तेज हवाएं देंगी ठंड का एहसास
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: '140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
'140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
Embed widget