एक्सप्लोरर

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के निधन पर बोले मनोज झा- 'शोर-गुल के इस दौर में, मैं मेरा मुझको वाले...'

Manmohan Singh Died: देश के दो बार के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर है. देश के राजनीतिज्ञों और अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने उनके निधन पर शोक जताया है.

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार (26 दिसंबर) देर रात दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. वे 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे बतौर वित्त मंत्री उन्होंने आर्थिक सुधारों में एक बड़ा योगदान दिया. पूर्व पीएम के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उनके निधन पर देशभर के नेताओं ने भी शोक जताया है. इसी कड़ी में आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में जब हम आए तो वे हमेशा अभिभावक की भूमिका निभाते थे.

'आलोचना में भी वे शालीन रहें'

मनोज झा ने आगे कहा, "आपने किसी विषय पर कुछ कहा, तो कभी बोल कर तो कभी आंखों से प्रतिज्ञान देना बहुत बड़ी बात होती है. इस दौर में इस देश ने आज एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसने चुपचाप काम किया कभी शोर नहीं किया, शोर-गुल के इस दौर में, मैं मेरा मुझको वाले इस दौर में हम की महत्ता को उन्होंने बरकरार रखा. आलोचना में भी वे शालीन रहें, कभी अविनम्र नहीं हुए. इस दौर में ये सारी बातें याद आएंगी, उनके परिवार को ईश्वर शक्ति दे, कांग्रेस पार्टी के लिए ये अपूरणीय क्षति है."

'इतिहास आपका दिवाना रहेगा'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दीवाना रहेगा सर, देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. सरदार डॉ. मनमोहन सिंह ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की. उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा. आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh Died: मनमोहन सिंह के निधन पर आई ललन सिंह की प्रतिक्रिया, केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget