एक्सप्लोरर

Manoj Jha: 'कुछ ऐसा है जिसे वे छुपाना चाहते हैं', RJD सांसद मनोज झा का किरेन रिजिजू पर पलटवार

Manoj Jha News: बीजेपी की ओर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर लगाए गए जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से कनेक्शन के आरोपों पर राजनीति तेज हो गई है. इसी बीच आरजेडी सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

Bihar News: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा (Manoj Jha) की प्रतिक्रिया आई है. सोमवार (09 दिसंबर) को उन्होंने मीडिया से कहा कि जब सरकार और उसका शीर्ष नेतृत्व साजिश के सिद्धांतों पर गौर करना शुरू करता है तो इसका मतलब है कि कुछ ऐसा है जिसे वे छुपाना चाहते हैं. आप सरकार में हैं, चीजों की जांच करवाएं. एक उद्योगपति को बचाने में ये लोग पूरे देश का बेड़ा गर्क कर रहे हैं.

क्या बोले किरेन रिजिजू?

दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. जॉर्ज सोरोस और उनके संबंध जो सामने आए हैं, हम इसे कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी से संबंधित मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं. हमें इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए, यह भारत विरोधी ताकतों से संबंधित है. हम इसे पार्टी की राजनीति के रूप में नहीं देखते हैं.

यह भी कहा कि, "हमने कांग्रेस और अन्य दलों से कहा है कि हम 13-14 दिसंबर (लोकसभा में) और 16-17 दिसंबर (राज्यसभा में) को संविधान पर चर्चा करेंगे. मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और उसके कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूं कि अगर उनके नेताओं के भी भारत विरोधी ताकतों से संबंध पाए जाते हैं, तो उन्हें भी अपनी आवाज उठानी चाहिए."

'सोनिया और राहुल गांधी पर फंडिंग का आरोप'

बता दें कि बीजेपी की ओर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से कनेक्शन होने का आरोप लगाया गया है. इस पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मामले को लेकर सोनिया गांधी राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशद्रोह का काम करते हैं. राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस और जॉर्ज सोरोस राहुल गांधी की भाषा बोलते हैं. केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भारत विरोधी लोगों को फंडिंग करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से शिलांग जा रही थी फ्लाइट, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की अटकी सांसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget