एक्सप्लोरर

'अभ्यर्थियों को छोड़कर नहीं भागे थे, हम…', प्रशांत किशोर बोले- फिर से धरना पर बैठेंगे

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रशासन को सूचित किया गया था कि रविवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष छात्र संसद कार्यक्रम किया जाएगा. मामला नहीं निपटा तो दो जनवरी से वे धरना पर बैठेंगे. 

Prashant Kishor: राजधानी पटना में रविवार (29 दिसंबर) की शाम प्रदर्शन के दौरान बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इस बीच कई तरह के आरोप लगे कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ही छात्रों को उकसाया था. लाठीचार्ज हुआ तो वे छोड़कर चले गए. प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी. तमाम आरोपों के बीच सोमवार (30 दिसंबर) को प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि शनिवार को ही प्रशासन को सूचित किया गया था कि रविवार को गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष छात्र संसद कार्यक्रम किया जाएगा. प्रशासन गलत कह रहा है कि इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी. हमने पहले ही कह दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जो गैरकानूनी हो. गांधी मैदान से आगे बढ़ने पर ही प्रशासन ने हम लोगों को रोका. वहीं पर अभ्यर्थी बैठ गए. 

पीके ने कहा कि प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को कहा गया कि अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से चीफ सेक्रेटरी बिहार बात करेंगे. अभ्यर्थियों से यह हमने कहा कि मुख्य सचिव अभ्यर्थियों से मिलना चाहते हैं. यह कहकर हम वापस गांधी मैदान आकर गांधी प्रतिमा के पास बैठ गए. जब हम गांधी प्रतिमा के पास धरना पर बैठे थे तब हमको पता चला कि अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुआ. हम अभ्यर्थियों को छोड़कर नहीं भागे थे हम वहां नहीं थे.

प्रशांत किशोर बोले- 'हम लोग एफआईआर करेंगे'

प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ पुलिस वाले काफी लाठियां बरसा रहे थे. हम लोग एफआईआर करेंगे. आंदोलन खत्म नहीं होने वाला. हम लोग डरने वाले नहीं हैं. बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच हो. मामला नहीं निपटा तो दो जनवरी से वे धरना पर बैठेंगे. 

'अभ्यर्थियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती'

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि अभ्यर्थी मेरे खिलाफ भी बोल रहे हैं तब भी मुझे दिक्कत नहीं है. मैं साथ दूंगा. अभ्यर्थियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती. उन्होंने कहा, "मेरे साथ ये बीपीएससी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल है. ये अभी चीफ सेक्रेटरी से अपनी मांगों को लेकर मिलेगा. आंदोलन थमेगा नहीं अब तेज होगा. लाठी के दम पर डराया नहीं जा सकता है. कल छात्र संसद में यह तय हुआ कि बीपीएससी अभ्यर्थियों का यह प्रतिनिधिमंडल अब आगे लीड करेगा. इन अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड है. आंदोलन में शुरू से यह लोग हैं."

यह भी पढ़ें- BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार में रेल चक्का जाम, दरभंगा और आरा में ट्रेनों को रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget