एक्सप्लोरर

Madhubani: 'कांग्रेस ने लूटने का काम किया... बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही', भड़के चिराग पासवान

Chirag Paswan: मधुबनी के राजनगर प्रखंड के रामपट्टी गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में चिराग पासवान जमकर बरसे. कहा कि जिनसे गठबंधन नहीं संभल रहा है वे प्रधानमंत्री कैसे बनेंगे?

मधुबनी: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो और जमुई से लोकसभा सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि देश में 40 साल कांग्रेस और महागठबंधन की सरकार रही. इन लोगों ने बिहार में कुछ भी विकास नहीं किया, सिर्फ लूटने का काम किया. बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं. बिहार सरकार (Bihar Government) अपराधियों को संरक्षण दे रही है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) संरक्षण दे रहे हैं. चिराग पासवान रविवार (07 जनवरी) को मधुबनी पहुंचे थे. राजनगर प्रखंड के रामपट्टी गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में वह जमकर बरसे.

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में जितनी भी चालू मिल थीं वो सभी एक एक कर बंद हो गईं. नीतीश कुमार ने सबको बंद करवा दिया. सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है. बिना पैसा का सरकारी कार्यालयों में एक भी कार्य नहीं होता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभाल रहा है. उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा इतनी हावी हो गई है कि बिहार की दुर्गति नहीं दिख रही है. उनके सहयोगी बोलते है हॉस्पिटल बनना चाहिए, हॉस्पिटल की हालत देख लीजिए, स्टेडियम की हालत देख लीजिए, देश क्या संभलेगा?

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने नकार दिया है, जिनसे गठबंधन नहीं संभल रहा है वे प्रधानमंत्री कैसे बनेंगे? इंडिया गठबंधन वालों को भी ये मालूम है इसलिए उनको (नीतीश कुमार) संयोजक नहीं बना रहे हैं.

'मेरी पार्टी तोड़ी... घर तोड़ा... मैं नहीं टूटा'

आगे चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे समाप्त करने का प्रयास किया. मेरी पार्टी तोड़ी, घर को तोड़ा, लेकिन मैं नहीं टूटा. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान शेर का बेटा है, राम विलास पासवान का बेटा है, नहीं टूटेगा. कहा कि मेरे पिता जब युवा थे उस समय उन्होंने जो सपना देखा था वो आज भी सपना है. आज भी युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है. जब तक बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का दर्जा बिहार को नहीं दिला दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा. जनसंवाद में चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनाए जाने का भी नारा लगा.

यह भी पढ़ें- Election 2024: बिहार में कांग्रेस इतनी सीटों पर जीत सकती है... खरगे को दी गई लिस्ट, अजीत शर्मा ने खोला पत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget