एक्सप्लोरर

Bihar News: 'राम मंदिर डिबेट में बाबर और औरंगजेब के नाम का इस्तेमाल किया तो...', बिहार BJP नेता को मिली धमकी

Patna News: शनिवार की रात आई धमकी भरे कॉल के बाद रविवार की दोपहर पटना के कोतवाली थाने पहुंचकर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई.

BJP Leader Received Threat In Bihar: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल को धमकी भरा कॉल आया है. बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल को फोन पर धमकी दी गई है और इस मामले को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी इकबाल ने राजधानी पटना के कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज करवा दी है. इकबाल को ये धमकी भरा कॉल शनिवार की रात को आया था, जिसकी शिकायत करने वो अगले दिन यानी रविवार को पहुंचे.

धमकी भरे कॉल की रिपोर्ट दर्ज कराने जब बीजेपी प्रदेश प्रभारी पटना कोतवाली थाना पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो शनिवार को एक टीवी चैनल पर डिबेट शो में शामिल हुए थे. डिबेट शो के खत्म होने के बाद शनिवार की रात ही उनको मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया. इस दौरान उस शख्स ने दानिश इकबाल को टीबी डिबेट में औरंगजेब और बाबर को लेकर पक्ष रखने को लेकर मना किया.

अगर राम मंदिर की डिबेट में बाबर और औरंगजेब का नाम लिया तो...

दानिश इकबाल के मुताबिक उस शख्स ने इसी दौरान उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने राम मंदिर को लेकर टीबी डिबेट के दौरान बाबर और औरंगजेब के नाम का इस्तेमाल किया तो उन्हें इसका बहुत बुरा अंजाम भुगतना होगा. शनिवार की रात मिली इस धमकी की शिकायत अगले ही दिन यानी रविवार को करने के लिए इकबाल पटना कोतवाली थाना पहुंच गए. 

शिकायत मिलते ही एक्शन में पुलिस, धमकी देने वाली की तलाश जारी

उन्होंने इस धमकी प्रकरण की शिकायत लिखित तौर पर पुलिस को दर्ज करवाई. वहीं पुलिस ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वो बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी को धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है और जल्द से जल्द उसका पता लगा लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: IN Pics: जानकी जन्मभूमि मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान, नगर आयुक्त सहित मेयर और कई वार्ड पार्षदों ने लिया हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget