एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी के मंत्री जितेंद्र राय का BJP पर हमला, मोहन यादव के बिहार दौरे से पहले कह दी ये बात

RJD Minister Jitendra Rai Attacked BJP: जितेंद्र राय ने कहा कि बिहार में मोहन यादव के आने से 2024 के चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. आरजेडी ए टू जेड की पार्टी है.

मोतिहारी: बिहार सरकार (Bihar Government) के कला-संस्कृति व खेल मंत्री जितेंद्र राय (Jitendra Rai) ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) के बिहार दौरे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री  जितेंद्र राय ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि क्या बिहार में यादवों की कमी हो गई है कि मोहन यादव को मध्य प्रदेश से बुलाना पड़ा रहा है? यह बातें जितेंद्र राय ने बुधवार (10 जनवरी) को मोतिहारी नगर भवन में आयोजित आरजेडी पदाधिकारियों के सम्मेलन के दौरान कहीं.

जितेंद्र राय ने कहा कि बिहार में मोहन यादव के आने से 2024 के चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. आरजेडी मुस्लिम-यादव (MY) की नहीं बल्कि ए टू जेड (A to Z) की पार्टी है. जितेंद्र राय ने अपने भाषण में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारी जीत की बागडोर कार्यकर्ताओं के हाथ में है. कार्यकर्ता अपनी सारी ताकत झोंक पार्टी को जीत दिलाने का काम करें. कार्यकर्ता बिहार में हुए विकास एवं बेरोजगारों को नौकरी दिए जाने की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं.

कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

मोतिहारी शहर के नगर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन आरजेडी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वहीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव भी अपने समर्थकों के साथ नगर भवन पहुंचे. वह भी सम्मेलन में मौजूद रहे.

'बीजेपी के जुमले में नहीं आने वाले बिहार के लोग'

वहीं पूर्वी चंपारण जिले के आरजेडी जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा बिहार में कोई मोहन सोहन यादव आ जाए कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है. 2024 के लोकसभा चुनाव में ये सब नहीं चलने वाला है. बीजेपी के जुमले में बिहार के लोग आने वाला नहीं हैं. पहले बीजेपी ये बताए कि 15 लाख रुपया लोगों के खाते में आया क्या? युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाले रोजगार दिए क्या?

यह भी पढ़ें- CM Mohan Yadav: बीजेपी का 'Y' प्लान लोकसभा चुनाव में पड़ेगा भारी? मोहन यादव के बिहार दौरे का क्या है संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget