एक्सप्लोरर

'अब हर 2 दिन पर कोई न कोई आएगा', तेजस्वी यादव का PM के बिहार दौरे पर तंज, पूछे ये अहम सवाल

Tejashwi Yadav: पीएम के दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा है? उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला है.

Tejashwi Yadav Statement: बिहार का ये चुनावी साल है. पीएम मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर आएंगे. इस दौरान वे किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ ही कई और सौगात बिहारवासियों को देने वाले हैं. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव होने वाले है. हर 2 दिन पर कोई न कोई कूद-कूदकर बिहार आएगा. इन लोगों को बिहार के विकास एवं तरक्की से मतलब नहीं है. सिर्फ चुनाव से मतलब है कि कैसे सत्ता में रहें.

विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा?

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा है? झूठ बोलना, झूठा आश्वासन देना,  जुमलेबाजी करना ही इन लोगों का काम है. वक्फ संसोधन बिल पर बनी जेपीसी में जो विपक्षी सांसद हैं, उनको सस्पेंड किया गया है.10 सांसदों को निलंबित किया गया है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि जेपीसी में जब मामला गया है तो जो नियम बना है, उस हिसाब से बहस होनी चाहिए. अगर कोई तानाशाही पर उतर आया है तो गलत है. वक्फ संसोधन बिल असंवैधानिक बिल है. इसका कोई मतलब नहीं है.

बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश चुप्पी साधे हुए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत हो चुके हैं. अब नीतीश कुमार प्रोटोकॉल भी भूल चुके हैं. कल उपराष्ट्रपति बिहार आए थे. उनको रिसीव करने भी मुख्यमंत्री नहीं गए. अब यह हालात हो गए हैं. मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं. वहीं जब पूछा गया कि मोकामा गोलीबारी मामले में अनंत सिंह बेऊर जेल जा चुके हैं. सोनू सिंह को को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि यह सब सिर्फ आई वाश है. कुछ दिन के बाद सब बाहर आ जाएंगे.

सीएम नीतीश कुमार पर उठ रहे कई सवाल

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती थी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ बिहार आए थे. पटना एयरपोर्ट पर उनको रिसीव करने नीतीश कुमार नहीं गए थे. उप राष्ट्रपति समस्तीपुर कर्पूरी ठाकुर के गांव 101वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे. वहां पर भी मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे. उप राष्ट्रपति के जाने के बाद सीएम वहां पहुंचे थे. इससे पहले 20-21 जनवरी को आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भी नीतीश शरीक नहीं हुए थे.

ये भी पढ़ेंः तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD के इस बड़े नेता ने थामा नीतीश की पार्टी का दामन, PK समर्थक भी JDU के साथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget