एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD के इस बड़े नेता ने थामा नीतीश की पार्टी का दामन, PK समर्थक भी JDU के साथ 

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ये सभी नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त कर जेडीयू पार्टी में शामिल हुए हैं. बिहार में अच्छी लहर इस बार भी दिख रही है. नीतीश कुमार के बिना बिहार में कोई चारा नहीं है.

Shobha Kushwaha Joined JDU: बिहार विधानसभा का चुनाव इसी वर्ष 2025 में होना है. नवंबर महीने में चुनाव होगा, लेकिन उससे पहले सभी पार्टियों में दल बदल की स्थिति लगातार देखी जा रही है. कई पार्टी के बड़े नेता एक दूसरे दल में आ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं और महिलाओं के लिए 'माई-बहिन मान योजना' में 2500 प्रति महीना देने की बात कर रहे हैं तो अब उनकी ही पार्टी के बड़ी महिला नेत्री ने उनका दामन छोड़कर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थाम लिया है. 

जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन

वहीं बिहार की राजनीति में काफी चर्चा में रहने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के समर्थक भी अब नीतीश कुमार की पार्टी में आस्था दिखाने में लगे हैं. शनिवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्य शोभा कुशवाहा अपनी पार्टी को वाय वाय कर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आस्था दिखाते हुए उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गई. आज उन्होंने पार्टी कार्यालय में सदस्य ग्रहण किया. साथ ही जन सुराज पार्टी के समर्थक रहे भागलपुर अखिल भारतीय धानुक महासंघ के अध्यक्ष एवं मुखिया संघ के उपाध्यक्ष  तथा भागलपुर में अपनी अच्छी पहचान रखने वाले अजय राय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की.

शोभा कुशवाहा और अजय राज को पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई. इस मिलन समारोह में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अलावे विधान परिषद सदस्य भगवान सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान परिषद सदस्य संजय गांधी, विधान परिषद सदस्य ललन सराफ मौजूद रहे. जेडीयू ज्वाइन करते ही शोभा कुशवाहा ने नई पार्टी की सुर में सुर मिलाते हुए बोली की पूरी मजबूती से पार्टी के साथ मिलकर काम करूंगी.

पार्टी के जरिए जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगी. उन्होंने कहा कि अपने घर वापस आ गई हूं .पूर्व में भी हमने पार्टी की मजबूती के लिए काम किया था. आरजेडी में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी परन्तु आरजेडी में वन आर्मी बनकर रह गई. वह परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, आरजेडी  में कुछ नहीं बचा है. शोभा कुशवाहा ने कहा कि कोई कुछ भी कर ले महिलाओं का समर्थन नीतीश कुमार के साथ है.

वहीं भागलपुर के पीके समर्थक अजय कुमार राय ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बिहार में काम किया है उनके काम से प्रभावित होकर औरमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकाश को देखकर जेडीयू में शामिल हुए है. 2025 में 225 सीट जीतने के लिए गांव गांव जाकर लोगों से अपील करेंगे. पार्टी के जरिए जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उस पर काम करेंगे. दोनों को सदस्यता दिलाने के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता कई पार्टी छोड़कर जदयू का हिस्सा बने है.

नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त कर जेडीयू पार्टी में शामिल

ये सभी नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त कर जेडीयू पार्टी में शामिल हुए है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो एनडीए का अभियान चल रहा है, उस अभियान के तहत सही समय में आप लोगों ने पार्टी ज्वाइन किया है सभी को बधाई देता हूं. विपक्ष हमारे नेता के बारे में भविष्यवाणी कर रहे थे, जेडीयू समाप्त हो जाएगा. लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम दिख गया. नीतीश कुमार के बिना बिहार में कोई चारा नहीं है. एनडीए घटक दल "2025 फिर से नीतीश" इस संकल्प के साथ हम लोग घूम रहे हैं. बिहार में अच्छी लहर इस बार भी दिख रही है, सभी जिलों में अपार समर्थन लोगों का जुट रहा है. उन्होंने दोनों को आश्वासन भी दिया कि जिस उम्मीद के साथ आज पार्टी ज्वाइन किए हैं, पार्टी पूरी तरह से ख्याल रखेगी.

ये भी पढ़ेंः अच्छा पढ़ाने वाले 40 शिक्षकों को ACS एस सिद्धार्थ ने किया पुरस्कृत, देखें लिस्ट, आपका नाम है या नहीं? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget