एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री कोमा में हैं', कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तेजस्वी यादव का सीएम पर करारा हमला

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने नए पोर्टल के लॉन्च कर कहा कि लोगों को आगे आना चाहिए. डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नया बिहार बनाने में हमारा साथ देना चाहिए.

Tejashwi Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया और लोगों से "नया बिहार बनाने" के लिए एक साथ आने का आग्रह किया. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं. 

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम पर निशना

इस मौके पर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, लेकिन मुख्यमंत्री कोमा में हैं और उन्हें राज्य की बिगड़ती स्थिति की बिल्कुल भी चिंता नहीं है. 

तेजस्वी यादव ने नए पोर्टल के लॉन्च पर कहा, "जो भी पार्टी के लिए, पार्टी की विचारधारा के लिए, खास तौर पर नया बिहार बनाने के लिए स्वेच्छा से काम करना चाहते हैं वे इसके जरिए कर सकते हैं. बिहार में बेरोजगारी है, गरीबी है, पलायन है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है. सकारात्मक सोच के साथ नया बिहार बनाना है, 20 साल की कुशासन से मुक्ति दिलाने में सहयोग करेंगे."

16वीं जनगणना के लिए जाति गणना सहित राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर उन्होंने कहा, "भाजपा वालों की कोई मंशा नहीं है, इसी डर से उन्होंने अब तक जनगणना नहीं कराई है. विपक्ष के दबाव में ऐसा हो रहा है. काम करना है तो करें, लोगों को भ्रमित न करें."

'नया बिहार बनाने में हमारा साथ देना चाहिए'

तेजस्वी यादव ने कहा, "लोगों को आगे आना चाहिए और इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नया बिहार बनाने में हमारा साथ देना चाहिए." तेजस्वी ने कहा कि पार्टी का संदेश और पहल सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है. उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करके इस पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Train Accident: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास मालगाड़ी हुई डिरेल, कई ट्रेनें प्रभावित, मेन लाइन डिस्टर्ब

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget