एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'आरक्षण' के मुद्दे पर तेजस्वी और चिराग के बीच छिड़ी बहस, एलजेपी आर के नेता बहुत कुछ कह गए

Chirag Paswan attack on Tejashwi Yadav: बिहार में चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के बीच खूब जुबानी जंग हो रही है. वहीं, शुक्रवार को तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग पासवान ने पलटवार किया है.

Chirag Paswan: राजद नेता तेजस्वी यादव के 'आरक्षण की समझ नहीं' वाले बयान पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि वे जितनी चिंता हमारी करते हैं, उतनी प्रदेश की करते तो इनका काल जंगलराज के रूप में नहीं जाना जाता. पत्रकारों से बातचीत के दौरान शुक्रवार को चिराग पासवान ने कहा कि वे जितनी चिंता हमारी और हमारे प्रधानमंत्री की करते हैं, उसका 10 प्रतिशत चिंता भी अपने प्रत्याशियों के लिए और अपने प्रदेश के लिए की होती तो इनके काल को जंगलराज के नाम से नहीं जाना जाता.

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से पूछे सवाल

चिराग पासवान ने सलाह देते हुए कहा कि आज भी अगर अपने प्रत्याशियों की चिंता कर लेंगे तो संभवतः उनकी कम से कम जमानत बचा पाएंगे. आज हम सभी चुनाव में हैं. हमारे घर, हमारे परिवार में क्या हुआ, वह हमारी चिंता है. हमारी व्यक्तिगत चिंता है. चुनाव में यह मुद्दा तो नहीं है कि चिराग पासवान के घर का क्या हुआ? मैं आज भी प्रदेश के रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा हूं. वे बोलते रहते हैं, हम नौकरी दे दिए और हम इतनी नौकरी देंगे. रेवेन्यू कहां से जनरेट करेंगे, वह विजन क्या आपके पास है? सबसे बड़ी बात राजस्व कैसे बढ़ाया जा सकता है.

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लिया आड़े हाथों

इससे पहले तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को नादान बताते हुए कहा था कि उन्हें आरक्षण और आरएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने जानकारी प्राप्त करने के लिए पिता रामविलास पासवान के भाषणों को सुनने की नसीहत दी थी. तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग के पिताजी की मूर्ति फेंकवाई, आवास खाली करवाया, चाचा और भतीजे में लड़ाई लगवाई, इसके बावजूद वे उनके हनुमान बने हुए हैं. कोई भी खुदगर्ज आदमी ऐसा नहीं करता, वह पीएम मोदी के साथ नहीं रहता.

ये भी पढे़ं: Buxar Election 2024: बक्सर में बढ़ी सियासी सरगर्मी, नामांकन के बाद बीजीपी और RJD प्रत्याशी के बीच छिड़ी जुबानी जंग

--आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget