एक्सप्लोरर

CBI-ED की बिहार में एंट्री पर रोक के लिए सुधाकर सिंह ने CM नीतीश को दी सलाह, कहा- नाजायज फायदा उठा रही है

Sudhakar Singh Statement: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, सोमवार को उन्होंने सीबीआई-ईडी की कार्रवाई को लेकर बयान दिया.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू परिवार (Lalu Yadav) पर सीबीआई-ईडी (CBI-ED) की कार्रवाई को लेकर बिहार में खूब बयानबाजी हो रही थी. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी (BJP) और महागठबंधन की सरकार आमने-सामने हो गई थी. वहीं, इस मुद्दे पर सोमवार को पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा डीएसपीई एक्ट (DSPE Act) के तहत सीबीआई समेत इस एक्ट के अधीन आने वाली अन्य जांच एजेंसियों को बिहार में किसी भी प्रकार कि जांच करने के लिए आम सहमति दी गई है, जिसका नाजायज फायदा सीबीआई उठा रही है. बिहार सराकर को इनके एंट्री पर आम सहमति वापस ले लेनी चाहिए.

'राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित लगती है'

मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा समय-समय पर बिहार सरकार के अनुमति के बिना जांच और अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है, जो प्रथम दृष्टया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित लगती है. इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सार्वजनिक मंच से इस बात को कहना चाहिए कि सीबीआई समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को दी गई आम सहमति वापस ले ली जाएगी. इस दिशा में महागठबंधन के घटक दलों के बराबर कहने के बावजूद अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जो महागठबंधन के हित में नहीं है.

निजी विधेयक प्रस्तुत करूंगा- सुधाकर सिंह

आगे पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि मैंने बिहार विधानसभा में इसके लिए एक निजी विधेयक प्रस्तुत करने का निर्णय लिया हूं, जो आज ही विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्तुत करके यह आवेदन करूंगा कि इस कानून को जल्द से जल्द विधानसभा के पटल पर रखने के लिए प्रेषित किया जाए और कानून बनाया जाए. इससे पहले झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मेघालय, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में सीबीआई को राज्य में जांच के लिए दी गई आम सहमति को खत्म कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Budget Session: 'हमको न CM बनना है और न नीतीश कुमार को PM बनना है', सदन में तेजस्वी ने कर दिया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget