एक्सप्लोरर

‘हम चाहते हैं CM नीतीश लंबी उम्र जिएं लेकिन…’, RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई है. शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को दोबारा सीएम बनाने की अपील की.

Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलें लगाई जा रही है. इसी बीच शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार से तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार की तबियत पर आ रहे बयानों पर सवाल किया गया.

इसपर उन्होंने कहा कि पिताजी की तबियत ठीक है, वह 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं. बिहार की जनता उन्हें चुनाव में मतदान करके विजयी बनाएं. निशांत कुमार के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रतिक्रिया आई है.

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने शनिवार को एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबी उम्र जिएं, लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब बीजेपी उन्हें स्वस्थ रहने देगी. जब से मुख्यमंत्री ने बीजेपी से हाथ मिलाया है, हमने उन्हें सार्वजनिक मंचों पर बोलते समय भ्रमित होते देखा है. इसीलिए तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुख्यमंत्री को बीजेपी ने पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है. मुख्यमंत्री को चारों ओर से घेर लिया गया है. अब वे अपने कोई भी फैसले नहीं लेते हैं. 

‘चाचा हैं तो भतीजे को चिंता तो होगी ही’
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को उनकी (नीतीश कुमार) स्वास्थ्य की चिंता होना स्वाभाविक है चाचा हैं तो भतीजे को चिंता तो होगी ही. अब बिहार की जनता एनडीए सरकार नहीं चाहती, वो बिहार में तेजस्वी यादव चाहती है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने काम किया है जो काम करेंगे उसका ऐलान किया है. इसलिए जनता तेजस्वी यादव को अपना आर्शीवाद देगी.

क्या कुछ बोले थे निशांत कुमार?
पटना में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार से सवाल किया गया कि क्या वे बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बल्कि उन्होंने कहा कि बिहार की जनता से अपील की है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत विकास किया है. इसलिए चुनाव में एनडीए के समर्थन में आएं और बिहार में 'डबल इंजन की सरकार' बनाएं. नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनेंगे तो बिहार तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा. 

यह भी पढ़ें: बिहार में BJP विधायक को 3 महीने की सजा, दरभंगा MP-MLA कोर्ट ने जुर्माना भी ठोका, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget