एक्सप्लोरर

'वहां भगदड़ मचने वाली है...', BJP के महागठबंधन में टूट वाले बयान पर RJD का पलटवार

Bihar Politics: आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार के 'महिला संवाद कार्यक्रम' पर भी निशाना साधा. कहा कि 20 सालों से तो संवाद किया नहीं अब विदाई का समय आया तो संवाद याद आ रहा है.

Bihar News: आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एनडीए पर हमला बोला है. महागठबंधन में टूट पर भी पलटवार किया. शुक्रवार (18 अप्रैल) को एएनआई से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि समझ-समझ का फेर है. जब कल (गुरुवार) इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, महागठबंधन के सभी दल आरजेडी कार्यालय आए. महागठबंधन के सहयोगी दलों ने सर्वसम्मति से एक समन्वय समिति गठित करने का निर्णय लिया जिसकी अध्यक्षता तेजस्वी यादव करेंगे. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कोऑर्डिनेशन कमेटी बनी. 

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि 2020 में मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ही थे और 2025 के चुनाव में भी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ही हैं. इसमें कोई कंफ्यूजन, कोई शक शंका है ही नहीं. इस पर सवाल उठाना ही बेईमानी है.

'बीजेपी अपनी पार्टी और अपना गठबंधन बचाए'

जब मृत्युंजय तिवारी से सवाल किया गया कि बीजेपी नेताओं का कहना है कि महागठबंधन टूटने वाला है और कांग्रेस तेजस्वी यादव को स्वीकार नहीं कर रही है. इसपर उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी पार्टी और अपना गठबंधन बचाए, वहां भगदड़ मचने वाली है. एनडीए की नाव डूबता देख कई सहयोगी दल महागठबंधन में आने वाले हैं. तेजस्वी यादव को जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है. तेजस्वी यादव के कामों को देखा है. तेजस्वी यादव ने जनता का भरोसा जीता है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार में सरकार बनना है ये बात तय है ये बिहार की जनता ने ठाना है. 

'विदाई का समय आया तो संवाद याद आ रहा है'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 'महिला संवाद कार्यक्रम' का शुभारंभ किया है. इस पर आरजेडी नेता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग घबराए हुए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तो महिलाओं को 'माई बहिन मान' योजना के तहत ढाई हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. उससे घबराकर एनडीए की सरकार महिला संवाद की बात कर रही है. 20 सालों से तो संवाद किया नहीं. अब विदाई का समय है तो संवाद याद आ रहा है.

यह भी पढ़ें:रोहिणी आचार्य ने बताया NDA का फुलफॉर्म, नीतीश कुमार का नाम लिए बिना ये क्या कह दिया?

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget