एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार बनेंगे उपराष्ट्रपति? RJD के दावे से खलबली, JDU ने साफ किया स्टैंड

Nitish Kumar: आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में बीजेपी चुनाव तक अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. जेडीयू का कहना है कि एनडीए में किसी के साथ जबरदस्ती नहीं किया जाता. 

जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई, 2025) की रात उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया. मंगलवार (22 जुलाई, 2025) को उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया, लेकिन जिस तरह से अचानक से इस्तीफा हुआ है उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. क्योंकि उनका कार्यकाल 2027 तक था. चुनावी वर्ष में बिहार में इस पर सियासत शुरू हो गई है. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने मंगलवार को एबीपी न्यूज से बातचीत में दावा किया कि नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाने के लिए उनका इस्तीफा लिया गया है. 

'अगला इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होगा'

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में बीजेपी चुनाव तक अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. आगे भी सरकार बनने पर अपना सीएम बनाएगी. अगला इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होगा. उन्होंने कहा कि जेडीयू को खत्म करने में बीजेपी लगी है. नीतीश कुमार के करीबी नेताओं को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया है. खेला शुरू हो गया है. 

'उपराष्ट्रपति नहीं… बिहार के सीएम बने रहेंगे नीतीश'

आरजेडी के दावे पर जेडीयू की ओर से भी स्टैंड साफ कर दिया गया है. जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति नहीं बनेंगे. बिहार के सीएम हैं. आगे भी रहेंगे. आरजेडी झूठा मनगढ़ंत दावा कर रही है. एनडीए में किसी के साथ जबरदस्ती नहीं किया जाता. 

मदन सहनी ने कहा कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है. जबरन नहीं हटाए गए हैं. उनके इस्तीफा को नीतीश कुमार से न जोड़ा जाए. वहीं मॉनसून सत्र में सदन के अंदर व बाहर विपक्ष वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर घेर रहा है. इसको वापस लेने की मांग की जा रही है. इस पर उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है. यह अभियान वोटर लिस्ट की शुद्धता निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए है. नाम वैसे लोगों का मतदाता सूची पर कट रहा है जो घुसपैठिए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई, जो बिहार से बाहर चले गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget