एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरव नहीं गए हैदराबाद, बताई वजह, जानें क्या कुछ कहा

Bihar Congress MLA in Hyderabad: कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा कि हैदराबाद में सरकार बनी है तो ले जाया गया है सबको घुमाने. भविष्य में हमलोग भी चले जाएंगे.

पटना: बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) ने पार्टी के कुल 19 विधायकों में से 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है. उन्हें हैदराबाद के बाहरी इलाके रंगारेड्डी जिले के एक रिसॉर्ट में ले रविवार (4 फरवरी) को जाया गया. 11 फरवरी तक वहां रहने की संभावना है. तीन विधायक सिद्धार्थ सौरव, आबिदुर रहमान और विजय शंकर दुबे स्वास्थ्य कारणों से नहीं गए हैं. हालांकि सियासी गलियारों में इन सबके बीच सवाल भी उठ रहे हैं कि ये विधायक क्यों नहीं गए हैं. इस पर कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरव ने वजह बताई है.

कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा, "क्षेत्र में जो समस्याएं हैं उसका निराकरण करना सबसे प्राथमिक उद्देश्य मेरा रहता है. विधायकों को हैदराबाद ले जाया गया है अच्छा है. सबका टूर हो जाएगा, लेकिन अभी जो क्षेत्र में समस्या है उसका भी समाधान करना मेरी प्राथमिकता है. इसलिए विशेष रूप से हम यहीं पर हैं. हमसे भी जाने के लिए कहा गया था लेकिन हमने भी जो कारण है उसे स्पष्ट बता दिया. रोज क्षेत्र में दर्जनों कार्यक्रम रहता है तो उसको छोड़ना अभी ठीक नहीं है. नहीं जाने का कोई और कारण नहीं है. किसी तरह का कोई संदेह नहीं है."

सिद्धार्थ सौरव ने कहा कि हैदराबाद में सरकार बनी है तो ले जाया गया है सबको घुमाने. भविष्य में हमलोग भी चले जाएंगे. एक सवाल पर कि बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. ऐसे में कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट किया गया है अजीब नहीं है? इस पर कहा कि ऐसा थोड़ी है कि एनडीए के पास बहुमत नहीं है? उनके पास तो 128 विधायक मिलाकर हैं ही. जेडीयू महागठबंधन की ओर आए या एनडीए के साथ जाए, उसके जाने से पूर्ण बहुमत तो हो ही जाता है तो इससे क्या बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है? मेरी समझ में नहीं आ रहा है. 

अन्य विधायक आज जा सकते हैं हैदराबाद

बता दें कि कांग्रेस 'महागठबंधन' का दूसरा सबसे बड़ा घटक है, जिसने नीतीश के एनडीए में लौटने के बाद सत्ता खो दी है. हालांकि बाकी विधायकों के भी सोमवार को हैदराबाद पहुंचने की संभावना है. शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अपने बिहार के विधायकों को दिल्ली बुलाया था, जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्हें चार्टर्ड विमान से हैदराबाद भेजा गया.

(इनपुट: आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें- Abp C Voter Survey: क्या तेजस्वी बिहार में कांग्रेस के साथ मिलकर BJP से मुकाबला कर पाएंगे? चौंका देगा सर्वे का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget