एक्सप्लोरर

Rohini Acharya: सारण में स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे पर रोहिणी आचार्य का आया जवाब, निशाने पर रहे राजीव प्रताप रूडी 

Saran Lok Sabha Seat: सारण लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर है. वहीं, बाहरी और स्थानीय के मुद्दा पर आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी पर पलटवार किया है.

Rohini Acharya: बिहार की हॉट सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा सारण की हो रही है. इस सीट से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं. रोहिणी आचार्य की टक्कर बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है जो वर्तमान में सांसद भी हैं. वहीं, यहां बाहरी और स्थानीय के मुद्दा पर राजनीति गरमाई हुई है. गुरुवार को नामांकन के दौरान राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी आचार्य के पता को लेकर सवाल उठाया था और निशाना साधा था. इस पर रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को फेसबुक पर प्रतिक्रिया दीं हैं. उन्होंने अपने पते को लेकर पूरा विवरण देते हुए कहा कि आपको तो लोग पहचानते तक नहीं हैं.

'लोग तो सांसद महोदय को पहचानते तक नहीं'

राजीव प्रताप रूडी पर हमला बोलते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि 'सांसद महोदय .. मैं तो बिहार की बेटी हूं. सारण के समीप फुलवरिया/ सेलारकला मेरा ददिहाल/ मायका है. हिच्छन बिगहा मेरा ससुराल है. चुनावी हलफनामे में दिया गया पता मेरा स्थायी पता है और अब छपरा में रौजा मेरा स्थानीय पता है.'

आगे उन्होंने लिखा कि 'सांसद महोदय...मैं आपकी तरह नहीं हूं. जो हवा-हवाई जिंदगी जीते हैं और छपरा के स्थानीय होने के बावजूद जिसके कदम यदा-कदा ही छपरा की धरती पर पड़ते हैं. अपने पति, अपने परिवार के साथ पत्नी-मातृ धर्म का निर्वाह करते हुए मैं सिंगापुर में रहते हुए भी एक साल में जितनी दफा अपनी भूमि, अपने घर बिहार आती हूं. उतनी दफा तो आप देश में रहते हुए पांच वर्षों में सारण तक नहीं आते. मैं क्या बोलूं. सारण की जनता ही कहती है कि वर्षों से सांसद महोदय का चेहरा तक नहीं देखा है. ज्यादातर लोग तो सांसद महोदय को पहचानते तक नहीं.'

राजीव प्रताप रूडी ने उठाया था सवाल

बता दें कि बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार को नामांकन किया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य जमकर निशाना साधा. उन्होंने रोहिणी आचार्य के पते को लेकर सवाल उठाया. राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी आचार्य के नामांकन पर्चा में दिए गए पते को लेकर एफिडेविट को दिखाया और बाहरी बताते हुए हमला बोला था. वहीं,  इस पर अब रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से पलटवार किया है.

ये भी पढे़ं: Bihar Election 2024: दरभंगा में पीएम मोदी की रैली से पहले तेजस्वी यादव ने चली बड़ी चाल, NDA की बढ़ेंगी मुश्किलें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर बढ़त में काफी आगे निकले, BJP बचा पाएगी नितिन नवीन की सीट?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर बढ़त में काफी आगे निकले, BJP बचा पाएगी नितिन नवीन की सीट?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget