एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार पार्टी का करेंगे विलय', BJP पर क्यों फायर हो गई लालू की पार्टी? दो मुद्दों पर खूब सुनाया

Bihar Politics: आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम लोग किसी की मौत पर श्रद्धांजलि देते हैं, राजनीति नहीं करते हैं. महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. 

RJD Attack on BJP: मुंबई में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या के बाद बिहार में भी बयानबाजी का सिलसिला जारी है. बीजेपी का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और गुलशन कुमार की मौत पर विपक्ष ने क्यों नहीं हाय-तौबा मचाया था? इस पर अब आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है. सोमवार (14 अक्टूबर) को आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी मौत पर भी राजनीति करना जानती है. बीजेपी की यह पुरानी आदत रही है.

आरजेडी ने कहा- महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था चौपट

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम लोग किसी की मौत पर श्रद्धांजलि देते हैं, राजनीति नहीं करते हैं. जिस तरह बाबा सिद्दीकी की हत्या अपराधियों ने कर दी, महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है, इससे साफ दिख रहा है कि बिहार की तरह महाराष्ट्र में भी कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. 

इस घटना से हम लोग मर्माहत: मृत्युंजय तिवारी

आरजेडी नेता ने कहा आगे कि बाबा सिद्दीकी का गृह जिला गोपालगंज है. हम लोग मर्माहत हैं और सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. शिंदे सरकार में किस तरह कानून-व्यवस्था चौपट है इस घटना से दिख रहा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा में रहने वाले की हत्या कर दी जाती है और बीजेपी पहले की हुई घटना पर सियासत कर रही है. हम किसी भी हत्या को जायज नहीं कहते हैं और सभी मौतों पर हम लोग निंदा करते हैं. 

बाबा सिद्दीकी की हत्या के अलावा दूसरी ओर आरजेडी ने एक और मुद्दे पर घेरा. दरअसल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर निकलने वाले हैं. इस पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हमारे नेता तेजस्वी यादव बिहार की जनता के लिए रोजगार, दवाई, कमाई, पढ़ाई की बात करने के लिए यात्रा पर हैं तो यह हिंदू-मुस्लिम करने के लिए यात्रा पर हैं. सबसे बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुप हैं. इससे साफ लग रहा है कि नीतीश जी बीजेपी में अपनी पार्टी का विलय करने वाले हैं."

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने कहा- 24 घंटे में बिश्नोई गैंग को खत्म कर देंगे, अब BJP ने दिया जवाब, क्या बोले हरिभूषण ठाकुर बचौल?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget