एक्सप्लोरर

'बिहार के लिए तू तो हानिकारक है', पोस्टर के जरिए RJD ने लॉ एंड ऑर्डर पर नीतीश सरकार को घेरा

Bihar Poster War: बिहार में आरजेडी लगातार पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश और एनडीए के नेताओं पर निशाना साध रही है. नीतीश की सुशासन बाबू वाली छवि में आरजेडी डेंट मारने की कोशिश कर रही है.

Bihar Politics: चुनावी साल में आरजेडी का पोस्टर वार जारी है. वक्फ संशोधन विधेयक के बाद अब लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार की घेराबंदी की जा रही है. आरजेडी दफ्तर और पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा गया है, "बिहार के लिए तू तो हानिकारक है." 

पोस्टर में लिखा गया है, "अपराधियों की सरकार अपराधियों के लिए. चंद दिनों में सैकड़ों हत्याएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री के मुंह से ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर एक शब्द भी नहीं निकला." इसके साथ ही जिलेवार आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश हर मोर्चे पर फेल हैं, उनसे गृह विभाग भी नहीं संभल रहा, ये पोस्टर के जरिए दर्शाया गया है. पोस्टर में गिरिराज सिंह, हरी भूषण ठाकुर बचौल, अनुराग ठाकुर एवं जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की भी तस्वीर है. उनके पीछे हिंसा भड़काने की तस्वीर है. लिखा है- "नफरत और दंगाई की दुकान हैं."

'गरीबों की आवाज लालू का राज'

वहीं पोस्टर में लालू की भी तस्वीर है जिसके साथ लिखा है, "गरीबों की आवाज, लालू यादव का राज. जिस समाज के साथ होता था अत्याचार उसको सांसद और विधायक की कुर्सी पर लालू ने बैठाया."

पोस्टर में NDA के घटक दलों पर भी निशाना

पोस्टर में बिहार का मैप दिखाया गया है जिसमें एनडीए में शामिल जेडीयू का चुनाव चिह्न तीर, लोजपा रामविलास का चुनाव चिह्न हेलीकॉप्टर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का चुनाव चिह्न कड़ाही, राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चुनाव चिह्न गैस सिलिंडर दिख रहा है. बीजेपी इनको एक बोतल में कैद कर रखी है ये दिखाया गया है. 

आरजेडी की नेता संजू कोहली ने लगवाया पोस्टर

चुनावी साल में लगातार आरजेडी अलग-अलग मुद्दों पर नीतीश समेत एनडीए की घेराबंदी कर रही है. अब चुनाव में इस कवायद से कितना लाभ होगा यह समय बताएगा. पोस्टर आरजेडी की नेता संजू कोहली द्वारा लगवाया गया है. नीतीश के सेक्युलर एवं सुशासन बाबू वाली छवि में आरजेडी डेंट मारने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने कर दी कांग्रेस के खात्मे की बात, 'चाहे तहव्वुर राणा हो या तसव्वुर राणा हो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget