एक्सप्लोरर

Revanth Controversy: बिहारियों को लेकर रेवंत रेड्डी के बयान पर ऋतुराज सिन्हा ने CM नीतीश को लपेटा, कर दी बड़ी मांग

BJP Reaction: कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी के बयान पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुधवार को कहा कि रेवंत रेड्डी के दिमाग में यह गलतफहमी है.

पटना: तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने बिहार को लेकर विवादित बयान दिया है तो अब उस पर बिहार में सियासत होने लगी है. रेवंत रेड्डी के बयान पर हमला करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार के बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि रेवंत रेड्डी ने बिहार के कुर्मी भाई को निम्न स्तर का डीएनए बताने का दुस्साहस किया है जो पूरी तरह अशोभनीय है और दुखद है. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि इसके दो विषय होते हैं. पहला यह कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस के पास इस मुद्दे को उठाएंगे और बिहार की जनता खासकर कुर्मी भाइयों से रेवंत रेड्डी की माफी मांगेंगे और इसके लिए क्या नीतीश कुमार पहल करेंगे?

इस तरह की टिप्पणी हमें मंजूर नहीं है- ऋतुराज सिन्हा 

आगे ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि दूसरी बात यह है कि रेवंत रेड्डी के दिमाग में यह गलतफहमी है कि बिहार के डीएनए तेलंगाना के लोगों के डीएनए से निम्न वर्ग का है. उनको मैं बताना चाहता हूं कि देश में सरकारी तंत्र में रोड बन रहा हो या सॉफ्टवेयर, अस्पतालों में डॉक्टर या कंस्ट्रक्शन के काम में इंजीनियर बिहार जो है पूरे देश भर में हर तरह का मैन पावर और टैलेंट को सप्लाई करता है, तभी देश चलता है और बिहारी के लिए इस तरह की टिप्पणी हमें मंजूर नहीं है. यह बात रेड्डी को समझाना पड़ेगा.

'बिहार का डीएनए से तेलंगाना डीएनए बेहतर है'

दरअसल, रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि मेरा डीएनए तेलंगाना का है जबकि केसीआर का डीएनए बिहार का है. वो कुर्मी हैं. वो बिहार के कुर्मी जाति से ताल्लुक रखते हैं. जो पलायन करके आंध्रप्रदेश के विजयनगर आए और फिर यहां निजाम के साथ उन्होंने काम किया. इस क्रम में रेवंत रेड्डी ने कह डाला कि बिहार का डीएनए से तेलंगाना डीएनए बेहतर है. आप मेरे 10 पीढ़ियों को ढूंढिए. हम तेलंगाना के ही हैं. 

ये भी पढे़ं: Ambedkar Samagam: 'अंबेडकर समागम' की तैयारी में जुटी BJP, बिहार में जाति आधारित मतदाताओं को रिझाने का खेल शुरू

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget