एक्सप्लोरर

Renu Devi Viral Video: छात्रों ने मांगी मदद तो डिप्टी CM रेणु देवी ने दी गाली, वीडियो VIRAL होने के बाद हो रही फजीहत

परीक्षा केंद्र बदले जाने से नाराज छात्रों का दल मंदिर पहुंच गया और डिप्टी सीएम की गाड़ी के आगे बैठ गया.इसी दौरान शब्दों की मर्यादा लांघते हुए डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया.

बेतिया: जनता वोट देकर अपने प्रतिनिधि को चुनती है. उन्हें उम्मीद रहती है कि प्रतिनिधि उनकी परेशानी का समाधान करेंगे. लेकिन कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनके हाथ निराशा लगती है. ऐसा ही मामला बिहार के पश्चिम चंपारण में सामने आया है, जहां उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेत्री रेणु देवी (Renu Devi) से मदद मांगने पर छात्रों को गालियां सुननी पड़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला चार-पांच दिन पुराना है.

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, परीक्षा केंद्र बेतिया से मुजफ्फरपुर कर दिए जाने के विरोध में छात्र जिले के एमजेके कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे. अपनी मांगों को लेकर कुछ छात्र 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. इस बीच 13 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान उधर से बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) की गाड़ी गुजरी. ऐसे में उनकी गाड़ी रोककर छात्रों ने अपनी मांग उनके समक्ष रखी, जिसके बाद सांसद छात्रों को आश्वासन देकर आगे निकल गए.

Bihar Police Constable Admit Card 2021: CSBC बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

गुहार लगाने रेणु देवी के पास पहुंचे थे छात्र

इधर, प्रदर्शनकारी छात्रों को पता चला कि बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी कॉलेज के पास स्थित दुर्गा बाग मंदिर में पूजा करने पहुंची हैं. ऐसे में छात्रों का दल मंदिर पहुंच गया और डिप्टी सीएम की गाड़ी के आगे बैठ गया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी छात्रों को हटाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन छात्र अपनी मांग पर डटे रहे. हालांकि, डिप्टी सीएम का कहना है कि उन्होंने छात्रों से बात की थी, इसलिए बार-बार छात्रों का इस तरह से प्रदर्शन करना ठीक नहीं है.

इसी दौरान अपनी शब्दों की मर्यादा लांघते हुए डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, " तुम्हारा नेता हराम*@ है." अब उनके इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो 13 नवंबर की बताई जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री की खूब फजीहत हो रही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: बिहार के गया में बड़ा हादसा टला, मतदान कार्य को बाधित करने के लिए प्लांट किया गया था केन बम

Motihari News: पूर्वी चंपारण के डीएम और एसडीओ के काफिले पर JDU के समर्थकों ने किया हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget