एक्सप्लोरर

Nalanda: आरसीपी सिंह बोले- नीतीश कुमार ने बिहार को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटा, चिराग पासवान को लेकर कर दी ये 'भविष्यवाणी'

RCP Singh News: आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारा वैज्ञानिक जब चांद पर टहलता है तो कौन पूछता है किस जाति के हो? लेकिन नीतीश कुमार जाति गिनवा रहे हैं.

नालंदा: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भड़के हैं. आरसीपी सिंह बुधवार (11 अक्टूबर) को अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा और जातीय गणना (Caste Survey Report) का आंकड़ों पर सवाल उठाया. आरसीपी सिंह ने कहा कि जातीय गणना के आंकड़े सही नहीं हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटने का काम किया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार स्मिता की बात करते थे, लेकिन क्या हुआ? आपने सबको अलग-अलग कर दिया. जब नीतीश कुमार 2005 में मुख्यमंत्री बने थे तब बिहार दिवस मनाया क्योंकि बिहार के लोगों में बिहारीपन जगे और बिहार के बारे में सोचें, लेकिन नीतीश कुमार ने मजबूर कर दिया है कि अपने बारे में देखो. अपनी जाति को देखो कि कितनी संख्या है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि 190 से ज्यादा जातियां हैं और इनकी आबादी एक लाख से कम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भक्ति की बात करते हैं. हमारा वैज्ञानिक जब चांद पर टहलता है तो कौन पूछता है किस जाति के हो? लेकिन नीतीश कुमार जाति गिनवा रहे हैं.

'चिराग पासवान हाजीपुर या जमुई से लड़ेंगे तो जीतेंगे'

वहीं दूसरी ओर आरसीपी सिंह ने जमुई सांसद चिराग पासवान को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. दरअसल, मंगलवार को जमुई में सांसद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में जमुई और हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर बयान दिया था. कहा था कि अगर उनकी मां हाजीपुर से लड़ती हैं तो उनके लिए राह आसान होगी और हम जमुई से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं. आरपीसी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिराग पासवान हाजीपुर या जमुई से चुनाव लड़ेंगे तो जीतेंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: हाजीपुर और जमुई सीट को लेकर चिराग पासवान ने बताया फुल प्लान, 'चाचा' को लगेगा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget