एक्सप्लोरर

Bihar Politics: संजय जायसवाल का बड़ा बयान- बताया क्यों BJP को छोड़ अलग हुए नीतीश, सुनकर बौखलाया JDU और RJD

Sanjay Jaiswal Statement: संजय जायसवाल ने कहा कि पीएफआई के लोगों का और नीतीश कुमार के अधिकारियों का गठजोड़ है. ये एनआईए से बचने वाले नहीं हैं.

पटनाः एनडीए से जेडीयू के अलग होने के बाद लगातार बीजेपी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर है. शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने आरोप लगाया कि पीएफआई (PFI) के लोगों का और नीतीश कुमार के अधिकारियों का गठजोड़ है. कहीं न कहीं वो आरजेडी के वोटर हैं, इसलिए प्लान किया गया कि आरजेडी और जेडीयू मिल जाते हैं तो उनका प्लान कामयाब हो जाएगा क्योंकि अब एनआईए की जांच चल रही है. ये जान रहे हैं कि एनआईए से बचने वाले नहीं हैं. इसमें नीतीश कुमार के कई अधिकारी भी जेल जाएंगे. यह नीतीश के अलग होने का सबसे बड़ा कारण है.

संजय जायसवाल ने कहा कि गठबंधन तोड़ने के पीछे नीतीश कुमार का मकसद राष्ट्रीय जनता दल को खत्म कर देना है. नीतीश कुमार जनता दल में थे, उस वक्त से उनके मन में चल रहा था. अभी मौका लगा है इसलिए कि 2007-2008 से लालू प्रसाद के करीबी रहे हृदयानंद और भोला यादव भी जेल में चले गए हैं. लालू यादव जेल की हवा खा रहे हैं रहे हैं. अभी जमानत पर है. उनका पूरा परिवार जेल में जाएगा. ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल को खत्म कर पार्टी को अपनी पार्टी में विलीन करने का प्लान बना रहे हैं इसलिए पहले ही राष्ट्रीय जनता दल में चले गए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: क्या महागठबंधन के होने जा रहे हैं LJP के सांसद? MP वीना देवी ने बताया सच

आरजेडी ने कहा- आरोप लगाने से पहले प्रमाण देना चाहिए

संजय जायसवाल के आरोपों को लेकर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा ऐसे संवेदनशील मामलों पर छोटी टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. साजिश करने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है, जब-जब वह विफल होती है. आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें तो ज्यादा बेहतर होगा और सरकार काम भी करेगी.

जेडीयू ने कहा- सत्ता से हटने के बाद बीजेपी बेचैन

इधर, बीजेपी के इन आरोपों को लेकर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि सत्ता वियोग में भारतीय जनता पार्टी का पूरा कुनबा महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बेचैन है. उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा कि 2017 से 2022 तक आप सरकार में रहे, यदि आपके पास केंद्र की सारी एजेंसी है तो आप क्या कर रहे थे इतने दिनों तक? क्या पॉलिटिकल मीडिया ट्रायल चला रहे थे? उन्होंने कहा कि फुलवारी शरीफ की घटना का पटना पुलिस ने खुलासा किया और अब जांच एनआईए कर रही है जो केंद्र की एजेंसी है. सत्ता से हटने के बाद संजय जायसवाल को यह भी जानकारी नहीं है कि इस घटना की जांच एनआईए कर रही है और आप जवाब मांग रहे हैं बिहार सरकार से, आपके ज्ञान को सलाम है.

यह भी पढ़ें- Saran News: सारण में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget