एक्सप्लोरर

रामनवमी पर राममय हुआ पटना, 53 शोभायात्राएं आकर्षण का केंद्र, 2 लाख से ज्यादा लोग लेंगे झांकियों का आनंद

Ram Navami 2025: पटना के विभिन्न स्थानों से निकलने वाली शोभायात्राओं के स्वागत के लिए मुख्य मंच सजकर तैयार है. पटना की विभिन्न पूजा समितियों ने कलाकारों को भी अपने झांकी का हिस्सा बनाया है.

Ram Navami 2025: राजधानी पटना में रामनवमी पर इस बार भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में हर साल रामनवमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. पटना के विभिन्न स्थानों से निकलने वाली शोभायात्राओं के स्वागत के लिए मुख्य मंच पूरी तरह से सजकर तैयार है. 

मुख्य मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राज्यसभा उपेन्द्र कुशवाहा, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, सरकार में शामिल मंत्री, सांसद,विधायक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

53 शोभायात्राएं निकाली जाएगी
पिछले पंद्रह वर्षों से रामनवमी पर शोभायात्राओं के स्वागत के लिए श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति डाकबंगला चौक पर स्वागत की भव्य तैयारी करती है. सबसे पहले कंकड़बाग स्थित साई मंदिर से शोभायात्रा श्री रामचौक डाकबंगला चौराहे पर पहुंचती है जहां आरती से शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है. इस वर्ष कुल मिलाकर 53 शोभायात्राएं राजधानी पटना के अलग-अलग स्थानों से विभिन्न पूजा कमेटियों के बैनर तले निकाली जाएंगी.

‘रामनवमी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा’
शोभायात्राओं में भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को सुंदर झांकियों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा. अयोध्या में नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर की प्रतिकृति के अलावा श्री रामलला की साढ़े नौ फीट की प्रतिमा, साथ ही हनुमान जी की दस फीट की प्रतिमा भी रामनवमी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा. इसके अलावा देशभर के कलाकार भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे.

जहां एक ओर पटना की विभिन्न पूजा समितियों ने कलाकारों को भी अपने झांकी का हिस्सा बनाया है तो वही मुख्य मंच के समीप गंगा आरती, डमरू की डम डम के साथ ही महाराष्ट्र के विशेष बैंड राजधानीवासियों का मन मोह लेंगे. इस पूरे आयोजन में झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छतीसगढ़ तथा महाराष्ट्र के कलाकार मिलजुलकर पूरे सौहार्द के साथ पटना में रामनवमी के त्योहार को मनाएंगे.

करीब 2 लाख लोग झांकियों का लेंगे आनंद
अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने राजधानी पटना के सभी धर्मावलंबियों को इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है और पूरे उत्साह-उमंग के साथ मिलजुलकर रामनवमी मनाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख से भी ज़्यादा श्रद्धालु पटना के श्री राम चौक डाकबंगला पर पटना के विभिन्न स्थानों से निकालने वाली मनोरम झांकियों का आनंद लेने आते है, भविष्य में यह आयोजन पटना की सांस्कृतिक पहचान बने इस के लिए लगातार प्रयास जारी है. 

यह भी पढ़ें: पटना में कॉमन फैसिलिटी सेंटर से संवरेगी युवाओं की जिंदगी, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं, कब होगा तैयार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget