एक्सप्लोरर

राहुल गांधी बिहार आए… कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान, किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा महागठबंधन?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार कांग्रेस सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार (2025 में) एनडीए की सरकार नहीं बनेगी.

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (05 फरवरी) बिहार दौरे पर पटना में हैं. इसी क्रम में बिहार कांग्रेस सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को एबीपी न्यूज़ से कहा कि कांग्रेस को तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार है. तेजस्वी यादव महागठबंधन के चेहरा हैं. उन्हीं के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा. महागठबंधन बिहार में एकजुट है. मजबूती से चुनाव मिलकर लड़ेंगे. 

बिहार में नहीं बनेगी नीतीश कुमार की सरकार

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछली बार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में हम लोग 70 सीटों पर लड़े थे. इस बार उससे ज्यादा पर भी लड़ सकते हैं. हर पार्टी ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है. सीटों पर सहयोगी दलों से बातचीत होगी. महागठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस दो डिप्टी सीएम बनाएगी. हर समाज को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. तेलंगाना में कई डिप्टी सीएम बने. यह तय है कि इस बार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार जा रही है. एनडीए सरकार नहीं बनेगी. 

बता दें कि राहुल गांधी 18 दिनों के अंदर आज दूसरी बार बिहार आए हैं. चुनावी साल है. कार्यकर्ता उत्साहित हैं. आज स्वतंत्रता सेनानी व दलित आइकॉन जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में राहुल गांधी शामिल होने आए हैं. इस बार पहली दफा ऐसा हो रहा है कि कांग्रेस ने खुलकर तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकार किया है. इससे पहले 18 जनवरी को पटना आए थे.

बिहार में दलित वोटर्स पर है कांग्रेस की नजर

दरअसल बिहार की सियासत जाति के इर्द गिर्द घूमती है. जातीय समीकरण साधने की कोशिश में कांग्रेस है. दलित वोटों पर नजर है. पहले मुसहर समाज से आने वाले दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी को कांग्रेस में शामिल कराया गया और अब स्वतंत्रता सेनानी व दलित नेता रहे जगलाल चौधरी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी पटना आए हैं. देखना होगा कि इसका असर चुनाव में कितना होता है.

यह भी पढ़ें- बिहार के राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, 'DK' के बाद अब लिया 'NK' का नाम, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget