एक्सप्लोरर

फरीदाबाद की जेल से गलत पहचान के कारण रिहा हुआ कैदी पटना से पकड़ाया, रोचक है पूरा मामला

Patna News: पटना से पकड़ा गया कैदी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था. दो कैदियों के पिता का नाम एक जैसा होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी और यह रिहा कर दिया गया था.

Bihar News: फरीदाबाद (हरियाणा) जिले की नीमका जेल से गलत पहचान के कारण रिहा किए गए एक कैदी को पटना स्थित उसके गांव से पकड़ा गया है. फरीदाबाद की पुलिस की ओर से बीते रविवार (01 जून, 2025) को यह जानकारी दी गई. यह कैदी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था. पकड़े जाने के बाद उसे शहर की एक अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नितेश पांडे को फरीदाबाद की एक अदालत से जमानत पाने वाले एक अन्य कैदी नितेश की जगह गलती से नीमका जेल से रिहा कर दिया गया था. इस लापरवाही के कारण पांच जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था. जिस नितेश को अदालत से जमानत मिली थी उसके पिता का नाम भी वही है जो नितेश पांडे के पिता का नाम है, जिसके कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नितेश पांडे ने स्वीकार किया कि उसे पहले से जानकारी थी कि दूसरे नितेश को जमानत मिलने वाली है. उन्होंने बताया कि नितेश (जमानत मिलने वाले कैदी) घर में जबरन घुसकर मारपीट करने के मामले में सजा काट रहा था.

…और मौके का उठाया फायदा

उन्होंने बताया कि सोमवार को जब नितेश को जमानत मिली और मंगलवार को रिहाई के लिए बुलाया गया, तब वह मौजूद नहीं था. इस मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म के आरोपी नितेश पांडे ने खुद को जमानत पाने वाला नितेश बताया और जेल से बाहर आ गया. रवींद्र पांडे के बेटे नितेश पांडे के खिलाफ 2021 में सेक्टर-58 थाने में दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे नीमका जेल में रखा गया था. 

पुलिस ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी के निवासी अन्य आरोपी नितेश के पिता का नाम भी रवींद्र है और वह मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद जेल में बंद था. इस लापरवाही के बाद जेल प्रशासन ने दावा किया कि नितेश पांडे अपनी पहचान छिपाकर रिहाई पाने में कामयाब रहा. इस संबंध में सदर फरीदाबाद थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी.

पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल विभाग के महानिदेशक मोहम्मद अकील, जेल सहायक अधीक्षक मोहनलाल, उप सहायक प्रदीप त्यागी, हवलदार राजेंद्र और दो वार्डन संजीव और राजेश को निलंबित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: चुनावी मोड में LJPR! पटना में लगा पोस्टर- 'बिहार की उम्मीद का नाम है चिराग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget