एक्सप्लोरर

...तो इसलिए बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा? प्रशांत किशोर ने बताया कौन है 'जिम्मेदार'

Prashant Kishor Reaction on Bihar Special State Status: केंद्र ने विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है. इस पर पीके ने सीएम नीतीश कुमार पर ही तंज कसा है.

Prashant Kishor News: बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार (23 जुलाई) को बयान जारी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर तंज कसा और इसके लिए मुख्यमंत्री को ही एक तरह से जिम्मेदार ठहराया. पीके ने सवाल किया कि पिछले 18 साल में नीतीश कुमार को विशेष राज्य के दर्जे के लिए प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग करते कब देखा? नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट के साथ एक सर्वदलीय बैठक तक नहीं की.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन इससे आपकी-हमारी गरीबी खत्म होने वाली नहीं है. कहा कि जब तक बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारा नहीं जाएगा और पूंजी का निवेश नहीं किया जाएगा तो विशेष राज्य का दर्जा देने से क्या हो जाएगा?

'पांच साल में क्यों खुलती है सरकार की नींद'

प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार की जनता को बस बेवकूफ बनाना है कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलना चाहिए. अगर विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलना भी चाहिए था तो पांच साल में सरकार की नींद क्यों खुलती है? मुझे एक खबर दिखा दीजिए जिसमें नीतीश कुमार पूरे कैबिनेट के साथ विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली गए हों."

पीके ने समझाया विशेष राज्य के दर्जे का मतलब

आग पीके ने कहा कि पहले हमें यह समझने की जरूरत है कि विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने से होता क्या है? अभी केंद्र सरकार की योजना जो चलती है, उसमें 60 प्रतिशत केंद्र दे रहा है और 40 प्रतिशत राज्य का हिस्सा है. विशेष राज्य का दर्जा जब मिल जाएगा तो बिहार को 10 प्रतिशत देना पड़ेगा और 90 प्रतिशत केंद्र की सरकार देगी.

उन्होंने कहा कि बिहार को पिछड़े राज्य के तहत पहले से ही वह पैसा मिल रहा है, लेकिन मान लीजिए कि बिहार को 90 प्रतिशत मिलने भी लगे तो क्या परिवर्तन हो जाएंगे? मनरेगा से मिलने वाले पैसे हम दिल्ली से लेकर आए नहीं. आवास योजना में बिहार सरकार का उपयोग 60 प्रतिशत है, 40 प्रतिशत दिल्ली से लाए ही नहीं. किसानों को जो प्रधानमंत्री योजना के तहत पैसा मिलना है वह सबसे कम देश भर में बिहार के लोगों को मिल रहा है. जो लाभ बिहार सरकार को मिल रहा है, उसे उचित तरीके से प्रयोग में लाया ही नहीं जा रहा है.

यह भी पढ़ें- विशेष राज्य की मांग लेकर कांग्रेस और RJD का प्रदर्शन, कहा- 'हम लोगों के साथ आएं CM नीतीश कुमार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget