एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ कल पैदल ‘मार्च’ करेंगे प्रशांत किशोर, सरकार को दे दी ये चेतावनी

Prashant Kishor Supports Protest : प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर छात्र कल शुक्रवार को चलना चाहते हैं तो हम कल चलेंगे, उन्होंने ये भी कहा कि अगर लाठीचार्ज हुआ तो ये सरकार जाएगी.

BPSC Candidates Protest: पटना के गर्दनीबाग में बीपीएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन को अब प्रशांत किशोर ने भी समर्थन दे दिया है. वो गर्दनीबाग घटनास्थल भी पहुंचे और छात्रों का हाल चाल जाना. उन्होंने सरकार को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिन में अगर मामला नहीं सुलझा तो छात्र जब अगली बार निकलेंगे तो प्रशांत किशोर साथ चलेंगे. 

प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों से क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर छात्र कल शुक्रवार को चलना चाहते हैं तो हम कल ही चलेंगे. अगर लाठीचार्ज हुआ तो ये सरकार जाएगी. उन्होंने ऐलान किया कि कल एक बजे छात्रों के साथ बीपीएससी का घेराव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि BPSC अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रारंभिक परीक्षा के लिए पुनः परीक्षा की मांग कर रहे हैं. सरकार को छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलना चाहिए और उनकी पुनः परीक्षा की मांग पर विचार करना चाहिए.

प्रशांत किशोर ने कहा "कल एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को बिना किसी देरी के मृतक के परिवार के लिए 10,00,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए. यह सरकार को मेरा अल्टीमेटम है- अगर सरकार 3 दिनों के भीतर इस मुद्दे को हल नहीं करती है और अगर छात्र विरोध और आगे मार्च करने का फैसला करते हैं, तो मैं सबसे आगे रहूंगा."

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पूरा विपक्ष

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार सियासी हलचल तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद तक  परीक्षा रद्द करवाने की मांग पर बीपीएससी अभ्यर्थियों को अपना समर्थन दे चुके हैं. अब जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर भी आज बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने धरनास्थल पहुंच गए और बीपीएससी कार्यालय के घेराव की बात कही. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'गांधी जी का नाम लेकर गोडसे का...', BJP पर नहीं सीएम नीतीश पर गरजे पप्पू यादव, कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget