एक्सप्लोरर

पदयात्रा के लिए पैसा कहां से आया? प्रशांत किशोर बोले, 'पहले JDU-RJD से पूछना चाहिए कि...'

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से ये सवाल कोई नहीं पूछ पाएगा कि वे पार्टी चलाने के लिए पैसा कहां से लाते हैं.

Bihar News: प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की 'जन सुराज पदयात्रा' को लेकर फंडिंग कहां से आ रही है? इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस दिन से हम पदयात्रा कर रहे हैं पहले दिन से पूछा जा रहा है कि इसके लिए पैसा कहां से आ रहा है. ये  सही सवाल है. ये पैसा वहां से आ रहा है जहां हमने बीते 10 साल में जिनको राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद की है. इसी बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav), नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से आप ये सवाल जीवन में कभी नहीं पूछ पाइएगा क्योंकि वे आपको पूछने नहीं देंगे, उनके जिलाध्यक्षों से पूछिए. उनसे पूछना चाहिए कि पार्टी चलाने के लिए कहां से पैसा आ रहा है.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आज इस देश में 5 से ज्यादा ऐसे राज्य में हैं जहां उन लोगों की सरकार है जिन्हें जिताने में, सरकार बनाने में हमने कंधा लगाया है. कई लोगों को ये लगता है कि हमने जिस पार्टी को जिताया है वो पैसा दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. पैसा कोई नेता या दल नहीं देता है, लेकिन जिस राज्य में सरकार बनाने में मदद की है, उस राज्य में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो प्रशांत किशोर को जानते हैं, जिनको हमारी समझ पर भरोसा है, जिनको हमारे प्रयास पर यकीन है.

जो लोग चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाते हैं उनसे पूछिए- प्रशांत किशोर 
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि, ''एक बार ये सवाल जेडीयू और राजद से भी जरूर पूछिएगा. वहीं, फुटेज हमें भी दिखाइएगा जिसमें आप तेजस्वी यादव से पूछ रहे हों कि राजद को राजनीति करने के लिए पैसा कहां से आता है. अपना बर्थ डे चार्टर्ड प्लेन में मनाने में के लिए पैसा कहां से आता है? नीतीश कुमार को धंधेबाजी करने के लिए पैसा कहां से आता है? ये सवाल आपने नीतीश कुमार से पूछा होता तो मुझे बहुत खुशी होती. आपने मुझसे ये सवाल पूछा, सवाल पूछना आपका हक है और जवाब देना हमारा. लेकिन, ये सवाल सबसे मांगा जाना चाहिए. दूसरे लोग जवाब न भी दें तो भी मैं जवाब दूंगा.''

आरजेडी-जेडीयू आपको पूछने नहीं देंगे- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने इस दौरान पत्रकारों से कहा, ''पत्रकार होने के नाते आप गिरिराज सिंह से भी ये सवाल पूछिएगा, डॉ. तनवीर से भी सवाल पूछिएगा और नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी ये सवाल पूछिए कि राजद और जेडीयू को पैसा दे कौन रहा है, जवाब तो आपको जीवन में नहीं मिलेगा. बिहार में ऐसा कोई नहीं है जो ये कह दे कि वो जन सुराज को पैसा दे रहा है. लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से आप ये सवाल जीवन में कभी नहीं पूछ पाइएगा क्योंकि वे आपको पूछने नहीं देंगे, कम से कम उनके जिला अध्यक्षों से पूछिए कि उनके पास पैसा कहां से आता है.''

ये भी पढ़ें- Samastipur Crime: समस्तीपुर में 2 दुकानदारों को चाकू से गोदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर, कारणों का खुलासा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget