एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर बोले- 'जहां जाता हूं लोग MP-MLA को गाली देते हैं...', जानिए कैसे PK दे गए 'मंत्र'

Bihar Politics: पीके ने सवाल उठाया कि मुझे समझ नहीं आता कि जब विधायक और सांसद काम नहीं कर रहे हैं तो ये तीन से चार बार जीत कर कैसे आ रहे हैं? जानिए क्या कुछ कहा.

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार (8 अगस्त) को समस्तीपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जनता के मुद्दों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया. पीके ने कहा कि मैं पिछले 10 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं. जहां जाता हूं लोग एमपी, विधायक को गाली देते हैं. जब मैं उनसे पूछता हूं कि आप गाली क्यों दे रहे हैं तो कहते हैं कि क्या कहें हमारे पास कोई विकल्प नहीं है?

प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब विधायक और सांसद काम नहीं कर रहे हैं तो ये तीन से चार बार जीत कर कैसे आ रहे हैं? समस्तीपुर के जो सांसद हैं उनके बारे में लोग बताते हैं कि उनका किसी ने चेहरा ही नहीं देखा है. समस्तीपुर जो कर्पूरी ठाकुर की जमीन कहलाती है और जिस जिले ने पूरे राज्य का नेतृत्व किया आज उसकी दशा ये है कि 10 विधायक हैं इस जिले में और सभी विधायक समस्तीपुर से बाहर के हैं. दोनों सांसद भी जिले के बाहर के हैं.

पीके ने इस तरह किया जागरूक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि 35 लाख की आबादी वाले जिले में क्या एक भी काबिल आदमी नहीं है? अगर आप वैशाली के आदमी को वोट करेंगे तो वो समस्तीपुर के बारे में कितना सोचेगा और काम करेगा? आपने वोट दिया है मोदी का चेहरा देखकर, स्वर्गीय रामविलास पासवान का परिवार देखकर तो वोट तो आपने अपने काम के लिए दिया नहीं तो वो नेता आपके लिए क्यों कम करेगा? इस तरह लोगों को जागरूक करते हुए पीके ने मंत्र दिया.

बता दें कि प्रशांत किशोर 263 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. मंगलवार को वे समस्तीपुर के राजकीयकृत हाई स्कूल ग्राउंड चकवा कहार के कैंप में थे. प्रशांत किशोर गांव-गांव में लोगों से मिलकर उन्हें वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं. बीते दिनों में प्रशांत किशोर 2500 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश कुमार से खुश नहीं हैं सुनील सिंह! 'साहब' कहते हुए 3 शब्दों में RJD MLC ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget