एक्सप्लोरर

राष्ट्रगान के मुद्दे पर घिरे CM नीतीश को लेकर आई प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया, कर दिया ये बड़ा दावा

Prashant Kishor: पीके ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के मुख्यमंत्री शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं. अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं.

Prashant Kishor News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए घेर रहा है. इस बीच अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौरे पर हाजीपुर पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बातचीत के क्रम में पीके ने बड़ा दावा किया.

बीते गुरुवार (20 मार्च, 2021) को पटना में नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच में ही अपने अधिकारी से इशारों में कुछ बात करने लगे थे. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, "पिछले वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं. जन सुराज और मैं खुद पिछले दो महीनों से हर मंच से सरकार से अपील कर रहे हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति की जांच होनी चाहिए और इसकी विस्तृत रिपोर्ट बिहार की जनता के सामने रखी जानी चाहिए". 

पीएम मोदी और अमित शाह पर पीके का हमला

पीके ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के मुख्यमंत्री शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं. अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं. आश्चर्य की बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस बात से वाकिफ हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन दिल्ली की सरकार चलाने के लिए वे बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि जब भी नीतीश कुमार सार्वजनिक मंचों पर मौजूद होंगे तो कल (गुरुवार) जैसी घटनाएं दोहराई जाएंगी.

उधर सीएम नीतीश कुमार को लेकर जारी हंगामे के बीच विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ-साथ राबड़ी देवी और अन्य नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है. विपक्ष का भी कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वो पहले भी इस तरह का काम कर चुके हैं. अपमानित कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 'PM मोदी और अमित शाह से पूछना चाहती हूं…', नीतीश कुमार की 'गलती' पर मीसा भारती ने मांगा जवाब

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget