एक्सप्लोरर

Bharat Ratna 2024: जननायक को मिला भारत रत्न, उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को राष्ट्रपति ने सौंपा पुरस्कार

Jannayak Karpoori Thakur: राष्ट्रपति मुर्मू ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज मौजूद रहे.

Bharat Ratna 2024: राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया. वहीं, जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया.

इनको किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया.

पीएम मोदी और सीएम नीतीश सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए. पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया. चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया. स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी मौजूद रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Sakshamta Result 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कितने प्रतिशत शिक्षक हुए पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget