एक्सप्लोरर

Bihar News: लालू-नीतीश की जोड़ी का गुणा-गणित बिगाड़ेंगे प्रशांत किशोर! बोले- 'खाका तैयार है'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल समाज के लोग सवाल उठाएंगे. कहेंगे कि इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है.

पटना: एक वक्त था जब प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) दूसरी पार्टियों के लिए रणनीति बनाते थे. चुनाव के लिए खाका तैयार करते थे, लेकिन अब उनके लिए खाका बना रहा रहे हैं जो यह सोच रहे हैं कि वो प्रशांत किशोर को धकिया देंगे. शुक्रवार (27 अक्टूबर) को बयान जारी करते हुए पीके ने बड़ा बयान दिया. कहा कि हम उनमें से नहीं हैं, अगर लड़ने आए हैं तो इस बात को मानकर चलिए कि जीतने का खाका भी दिमाग में लेकर आए होंगे.

पीके ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार और लालू यादव धकिया नहीं सकते हैं. इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा. पश्चिम बंगाल में अपने काम का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी और मैंने कहा था कि 100 के पार भी नहीं होंगे. बीजेपी वाले हुए क्या 100 के पार?

अपनी रणनीति और खाका पर प्रशांत किशोर ने कहा, "सोच समझ कर आए हैं कि ये कठिन काम है. इसको करने में कितनी ताकत लगानी पड़ेगी, कितना पसीना बहाना पड़ेगा, कितनी व्यवस्था बनानी पड़ेगी, कितना संसाधन लगाना पड़ेगा, सब कुछ सोच-समझ कर व्यवस्था बनाने आए हैं."

'नेता जब चुनाव लड़ता है तो मुझसे सलाह लेता है'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये जितने नेता हैं वो ये सोच रहे हैं हम धकियाने वाले आदमी हैं. बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर देते हैं. हम बिहार के लड़के हैं. देश भर का नेता जब चुनाव लड़ता है तो मुझसे सलाह लेता है तो ये नेता मेरा क्या करेंगे? एक बार समाज के लोग खड़े हो गए तो जन बल के आगे कोई बल खड़ा होने वाला नहीं है. लोगों से कहा कि बिहार के भविष्य के लिए सोचिए. किसी का बंधुआ मजदूर मत बनिए.

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है. बता दें कि जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार पदयात्रा कर रहे हैं. इन दिनों प्रशांत किशोर सीतामढ़ी में घूम रहे हैं. लोगों के बीच जाकर शिक्षा, रोजगार समेत कई मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं कि मौजूदा सरकार ने क्या किया है और क्या नहीं.

यह भी पढ़ें- Chhapra Communal Tension: छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद, हिरासत में कई लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget