एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'बिहार बदलाव यात्रा' पर निकल रहे प्रशांत किशोर, क्या होगा उद्देश्य? कहां से करेंगे शुरू? जानिए

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे थे. यहां पीके ने कहा कि गुजरात की तरह बिहार में भी गिफ्ट सिटी बननी चाहिए ताकि मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े.

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार एक बार फिर यात्रा पर निकलने जा रहे हैं. शुक्रवार (25 अप्रैल, 2025) को एक दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे थे. यहां उन्होंने यात्रा के बारे में बताया. उसका उद्देश्य बताया और कहां से शुरू करेंगे इसके बारे में भी जानकारी दी. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 20 मई को जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा से वे 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत करेंगे. जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने, बिहार में बदलाव लाने और संपूर्ण क्रांति के रूप में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की जाएगी.

पीएम मोदी पर पीके ने साधा निशाना

पीएम मोदी बीते गुरुवार को बिहार दौरे पर आए थे. उनके इस एक दिवसीय दौरे पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा, "पीएम मोदी गुजरात में एख लाख करोड़ रुपये खर्च करके बुलेट ट्रेन बनवा रहे हैं और बिहार में सिर्फ 1-2 रेलवे लाइन का दोहरीकरण की घोषणा हुई और कुछ नई ट्रेनें शुरू की गई हैं. नई ट्रेनें भी इसलिए शुरू की गईं ताकि बिहार के बच्चे उन ट्रेनों में बैठकर गुजरात की फैक्ट्रियों में काम कर सकें." 

पीके ने कहा, "हमें खुशी होती अगर मोदी जी बिहार में स्टील की फैक्ट्रियां लगवाते और बिहार में बना स्टील मालगाड़ियों से देशभर में पहुंचाया जाता. बिहार को सिर्फ नई ट्रेनों की जरूरत नहीं है, बिहार को फैक्ट्रियों की जरूरत है. गुजरात की तरह बिहार में भी गिफ्ट सिटी बननी चाहिए ताकि बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े."

बता दें कि प्रशांत किशोर पार्टी बनाने से पहले भी बिहार में करीब दो साल तक पदयात्रा कर चुके हैं. अब जब विधानसभा चुनाव है तो वे फिर से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीतिकार पीके की यह बड़ी तैयारी मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- 6 जलों में एयरपोर्ट के लिए होगा सर्वे, कई विभागों में होगी भर्ती, नीतीश कैबिनेट से 34 एजेंडे पास

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget